फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Corona Warriors: showered flowers, clapped

कोरोना वॉरियर्स : बरसाए फूल, बजाईं तालियां

Fri, 08 May 2020 10:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Corona Warriors: showered flowers, clapped
विश्व रेडक्रॉस दिवस के शताब्दी वर्ष पर रेडक्रॉस सोसायटी ने गढ़वालभर में कोरोना योद्धाओं पर फूल बरसाकर, तालियां बजाकर उनको सम्मानित किया। रेडक्रॉस के संस्थापक हैनरी ड्यूनेंट के चित्र पर माल्यार्पण कर संगठन की ओर से कराए जा रहे कार्यों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

नई टिहरी में गायत्री शक्तिपीठ में आयोजित कार्यक्रम का सीएमओ डा. मीनू रावत ने दीप जलाकर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि विभिन्न युद्ध, महामारी, संक्रमण, आपातकाल में रेडक्रॉस की भूमिका अहम होती है। जिला रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन डा. वीएन जोशी ने कोरोना के खिलाफ जंग लड़ रहे कोतवाली निरीक्षक चंदन सिंह चौहान, डा. रमेश नौटियाल, डा. कर्णपाल सिंह, डा. दिव्यांशु नैथानी, डा. सुखबीर सिंह, डा. अंकिता उनियाल, डा. अर्जुन नेगी, अनिल बिजल्वाण आदि को सम्मानित किया गया। इस मौके पर रविंद्र परमार, भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, डा. जेपी बहुगुणा, महावीर कवि, रजनी सेमवाल, अब्दुल अतीक, राहुल कुमार, नरेश बिष्ट और सूरत सिंह राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

गोपेश्वर में रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्यों ने जिला अस्पताल में चिकित्सा कर्मियों और थाना गोपेश्वर में पुलिस कर्मियों, पर्यावरण मित्रों पर फूल बरसाकर और तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर सोसाइटी के अध्यक्ष भगत सिंह बिष्ट, राज्य प्रतिनिधि ओम भट्ट, विनोद रावत, दलबीर सिंह, प्रेम विशनोई, बीरेंद्र बिष्ट, सूरज बर्तवाल, भूपेंद्र राणा, अरविंद नेगी और सुरेंद्र रावत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गैरसैंण में विधानसभा परिसर भराड़ीसैंण में रेडक्रॉस समिति के सदस्यों ने क्वारंटीन में रखे 284 लोगों को लाउडस्पीकर से सामाजिक दूरी बनाने व योगा की जानकारी दी। सुबोध डिमरी और साथियों ने एसडीएम कौस्तुभ मिश्र, नायब तहसीलदार राकेश पल्लव, राजस्व निरीक्षक सुनिल सिमल्टी, लक्ष्मी प्रसाद गैरोला, आर कन्नौजिया, आरएल राज, हरीश शाह, संजय मनराल, मनीष ढौंडियाल, लखपत रावत, डॉ. चैतन्य भंडारी, मंजीत सिंह और थानाध्यक्ष सुभाष जखमोला आदि पर फूल बरसाए।

डीएम, डिप्टी सीएमओ ने किया रक्तदान
गोपेश्वर। विश्व रेडक्रास दिवस पर रेडक्रॉस सोसायटी की अध्यक्ष जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने जिला अस्पताल में लगाए गए शिविर में रक्तदान किया और रेडक्रॉस से जुड़े सभी सदस्यों का हौसला बढ़ाया। डीएम के साथ ही डिप्टी सीएमओ डा. एमएस खाती व रेडक्रॉस के सदस्यों ने भी रक्तदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed