फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Cooperative society in Ghes closed; villagers face hardship

Chamoli News: घेस में सहकारी समिति बंद, ग्रामीण परेशान

Mon, 26 Oct 2026 04:18 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 26 Oct 2026 04:18 PM IST
विज्ञापन
Cooperative society in Ghes closed; villagers face hardship
देवाल। घेस क्षेत्र के ग्रामीणों ने बहुउद्देशीय साधन सहकारी समिति घेस को पुनः संचालित करने की मांग मुख्यमंत्री से की है। ग्रामीणों ने कहा कि इस समिति को ढाई साल पहले मुंदोली की समिति में विलय किया गया था। यह जनपद का सबसे दूरस्थ क्षेत्र है जहां बड़े पैमाने पर जड़ी-बूटी का उत्पादन होता है। 700 से अधिक किसान जड़ी-बूटी की खेती से लाखों रुपये का व्यापार करते हैं। क्षेत्र में कोई वित्तीय संस्थान नहीं है जिससे बचत जमा करने में दिक्कत होती है। समिति बंद होने से खाद्य, बीज, ऋण और बैंक सुविधाओं के लिए मुंदोली जाना पड़ता है। इससे अधिकांश लोग सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रहे हैं। प्रधान देवकी देवी और जिला पंचायत सदस्य बलवीर राम ने मुख्यमंत्री से समिति पुनः संचालित करने की मांग की। संवाद
विज्ञापन




गौचर में खुली राशन की नई दुकान
गौचर। वाल्मीकि दिवस पर गौचर पालिका क्षेत्र के शैल बसंतपुर वार्ड में सस्ते गल्ले की दुकान का शुभारंभ किया गया। पालिका अध्यक्ष संदीप नेगी ने डाटपुल के निकट साधन सहकारी समिति की इस दुकान का उद्घाटन किया। यह पालिका क्षेत्र की चौथी राशन की दुकान है। दुकान खुलने से वार्ड के करीब 250 उपभोक्ताओं को अब नजदीक से राशन मिल सकेगा। राशन डीलर अजय रावत ने उपभोक्ताओं के फिंगर प्रिंट लिए और शुभकामनाएं दीं। संदीप नेगी ने कहा कि वार्ड सभासद वंदना राणा की पहल से कामकाजी महिलाओं को सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर सभासद विनीत रावत, गौरव कपूर, समाजसेवी वीरेंद्र सिंह राणा और अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed