फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Convocation of Sridev Suman University in Gopeshwar

श्रीदेव सुमन विवि का दीक्षांत समारोह दो को गोपेश्वर में

Mon, 21 Oct 2019 10:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
Convocation of Sridev Suman University in Gopeshwar
गोपेश्वर। श्रीदेव सुमन विवि का दीक्षांत समारोह दो नवंबर को विवि के गोपेश्वर परिसर में होगा। समारोह के सफल संचालन के लिए विवि स्तर से तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। समारोह में राज्यपाल, मानव संसाधन मंत्री, मुख्यमंत्री, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री समेत कई विशिष्ट हस्तियां शिरकत करेंगी। विवि के कुलपति प्रो. यूएस रावत ने सोमवार को गोपेश्वर परिसर पहुंचकर दीक्षांत समारोह की तैयारियों का जायजा लिया और समीक्षा बैठक ली।
विज्ञापन

श्रीदेव सुमन विवि से राज्य के 165 महाविद्यालय संबद्ध हैं। यह विवि का दूसरा दीक्षांत समारोह होगा। सोमवार को हुई कार्यक्रम की तैयारी बैठक में समारोह स्थल, कार्यक्रम सूची, मुख्य अतिथियों के स्वागत और विवि की अन्य गतिविधियों पर चर्चा हुई। कुलपति प्रो. यूएस रावत ने बताया कि राज्यपाल बेबी रानी मौर्य के साथ ही समारोह में मानव संसाधन मंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डा. धन सिंह रावत शिरकत करेंगे। गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत के साथ ही चमोली जिले के तीनों विधायक भी समारोह में मौजूद रहेंगे। समारोह में पद्म भूषण चंडी प्रसाद भट्ट और जागर गायिका पद्मश्री बसंती बिष्ट व कृषि उत्थान और सामूहिकता से विकास के लिए महेंद्र कुंवर को डॉक्ट्रेट की मानद उपाधि दी जाएगी। इस मौके पर प्राचार्य डा. आरके गुप्ता और शिक्षकगण मौजूद थे।
विज्ञापन

महाविद्यालय में पढ़ी कई हस्तियां होंगी सम्मानित
विवि से संबद्ध महाविद्यालयों के उत्कृष्ट छात्रों को दीक्षांत समारोह में गवर्नस अवार्ड और स्वर्ण पदक प्रदान किया जाएगा। समारोह में उन पुरातन छात्रों को भी सम्मानित किया जाएगा जो गोपेश्वर महाविद्यालय से पढ़कर देश-दुनिया में महत्वपूर्ण सेवाओं में रहे। इन पुरातन छात्रों में स्वयं कुलपति प्रो. यूएस रावत भी हैं। इनके अलावा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति रवींद्र मैठाणी, पूर्व वन संरक्षक डा. यूएस रावत, महंत देवेंद्र दास, नौ सेना के पूर्व रियर एडमिरल जनरल ओपीएस राणा, आईएएस विनोद रतूड़ी, कॉमनवेल्थ आल्ट्रेलिया के निदेशक मोहन सिंह नेगी, वैज्ञानिक डा. वीके भट्ट, पीसी मैठाणी और हरिदर्शन सिंह भी सम्मानित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed