फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Control burning fire out of control in Chamoli district.

चमोली जिले में कंट्रोल बर्निंग की आग हुई बेकाबू

Mon, 27 Feb 2017 09:06 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जोशीमठ/गोपेश्वर
ब्यूरो/ अमर उजाला, जोशीमठ/गोपेश्वर Updated Mon, 27 Feb 2017 09:06 PM IST
विज्ञापन
 Control burning  fire out of control in Chamoli district.
गोपेश्वर के समीप घिंघराण रोड़ के किनारे सूखी घास पर भड़की आग। - फोटो : amar ujala.

जोशीमठ के रिंगी गांव के जंगल में सोमवार को कंट्रोल बर्निंग की आग बेकाबू हो गई। नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के कर्मियों और स्थानीय ग्रामीणों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


इन दिनों जोशीमठ के जंगलों में राष्ट्रीय पार्क प्रशासन की ओर से कंट्रोल बर्निंग की जा रही है। सोमवार को रिंगी गांव के जंगल में कंट्रोल बर्निंग के तहत वन कर्मियों ने आग लगाई, लेकिन तेज हवा चलने से आग बेकाबू हो गई। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गई। करीब दो घंटे तक कर्मी और स्थानीय ग्रामीण आग बुझाने में जुटे रहे। इसके बाद अपराह्न तीन बजे तक आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन


नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के रेंजर नागेंद्र रावत ने बताया कि गर्मी के दिनों में जंगलों में आग न भड़के, इसके लिए इन दिनों कंट्रोल बर्निंग की जा रही है, लेकिन कई बार तेज हवा से आग बेकाबू हो रही है। वहीं, सोमवार को घिंघराण रोड, नेल-कुडांऊ गांव के नीचे और पीपलकोटी क्षेत्र के जंगल और चट्टानों पर दिनभर आग लगी रही। नेल-कुड़ाऊं गांव के नीचे चीड़ के जंगल में सुबह नौ बजे ही आग भड़क गई थी, जो दोपहर दो बजे बुझाई जा सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed