{"_id":"578b832b4f1c1b1433c4b5b6","slug":"contact-the-kumaon-gwaldam-chopped","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्वालदम का कुमाऊं से संपर्क कटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्वालदम का कुमाऊं से संपर्क कटा
ब्यूरो/अमर उजाला, कर्णप्रयाग।
Updated Sun, 17 Jul 2016 06:38 PM IST
विज्ञापन
मोटर मार्ग के अवरूद्व होने से जान जोखिम में डालकर आवाजाही करता युवक।
- फोटो : Amar Ujala
लगातार बारिश से ग्वालदम में सड़क बीस मीटर धंस गई है। पिंडर घाटी में छह से अधिक सड़कें बंद हो गई हैं। ग्वालदम का कुमाऊं से संपर्क कट गया है। लगातार बारिश से ग्वालदम से नंदकेशरी को जाने वाला मोटर मार्ग करीब 20 मीटर धंस गया। ग्रामीण हरीश जोशी ने बताया कि भारी बारिश के चलते सड़क के पुश्ते क्षतिग्रस्त हो गए हैं और नंदकेशरी को जाने वाली सड़क ठीक बस्ती के ऊपर धंस गई हैं।
विज्ञापन
सड़क का धंसाव ग्वालदम बाजार के 20 से अधिक परिवारों के लिए खतरा बन गया है। गढ़वाल-कुमाऊं सीमा पर नेपाल गदेरे में दलदल होने से गढ़वाल का कुमाऊं से संपर्क कट गया है। यहां बीआरओ सड़क खोलने के काम में जुटा है।
विज्ञापन
यही नहीं ग्वालदम-नंदकेशरी, थराली-घाट, नंदकेशरी-जौला मोटर मार्ग भी अवरुद्ध हो गए हैं, जबकि देवाल में घेस से हिमनी सहित अन्य गांवों को जोड़ने वाली सड़क पिछले पांच दिनों से बंद है।
विज्ञापन
इधर, नारायणबगड़ में परखाल, डुंग्री सहित आसपास के गांवों को जोड़ने वाले लिंक मोटर मार्ग बंद होने से गांवों से बाजारों तक आवागमन बंद हो गया है। कर्णप्रयाग ब्लाक में धारडुंग्री-मैखुरा मोटर मार्ग भी बारिश के चलते नहीं खुल पाया है।