फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Construction of incomplete roads in Chamoli will be completed

चमोली में अधूरी पड़ी सड़कों का निर्माण होगा पूरा

Sat, 18 Apr 2020 09:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
Construction of incomplete roads in Chamoli will be completed
जिले में अधूरे पड़े सड़कों के निर्माण कार्य को पूरा करने की जिला प्रशासन ने अनुमति दे दी है। चीन सीमा क्षेत्र में निर्माण के लिए अधूरी पड़ी सड़कों का निर्माण कार्य अब जल्द शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

जिला सभागार में डीएम स्वाति एस भदौरिया ने सड़क निर्माण से जुड़े अधिकारियों की बैठक में यह बात कही। उन्होंने कहा कि निर्माणदायी संस्थाओं को अवशेष निर्माण कार्य पूरा करने के दौरान केंद्र सरकार की ओर से जारी एडवायजरी का अनुपालन सुनिश्चित करना होगा। उन्होंने सड़क निर्माणदायी संस्थाओं को सड़क निर्माण कार्यों एवं मजदूरों की सूची शीघ्र जिला प्रशासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। लॉकडाउन में सीमित संख्या में ही मजदूर कार्य करेंगे और सभी मजदूरों के लिए समुचित भोजन, आवास व्यवस्था के साथ ही मजदूरों का बीमा कराना भी आवश्यक होगा। डीएम ने 60 वर्ष से अधिक उम्र के मजदूरों से कार्य न लिए जाने के निर्देश भी दिए। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चैहान, अपर जिलाधिकारी एमएस बर्निया आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed