फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Construction of classes in balance since seven months

सात माह से कक्षाओं का निर्माण अधर में

Sat, 21 Aug 2021 07:14 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 07:14 PM IST
विज्ञापन
Construction of classes in balance since seven months
राइंका वांण व ल्वाणी के कक्षा-कक्ष का निर्माण का काम अधर में है। दोनों विद्यालय वर्षों पुराने जूनियर स्कूूलों में संचालित हो रहे हैं। वे भी जीर्ण-शीर्ण हो गए हैं। नाबार्ड से 2019 में राइंका वाण के लिए 80.57 लाख और राइंका ल्वाणी के लिए 80.6 लाख स्वीकृत हुए थे। कक्षा कक्ष का निर्माण कार्य 2020 में शुरू हो गया था। ठेकेदार ने लगभग 40 प्रतिशत काम कर दिया लेकिन अभी काम बंद है। वाण के अभिभावक संघ अध्यक्ष हीरा पहाड़ी ने डीएम को भेजे ज्ञापन में जल्द काम शुरू करने की मांग उठाई। बीईओ जीडी कुनियाल का कहना है कि वांण व ल्वाणी में चार कक्षा-कक्ष बनाए जा रहे हैं। सात माह से काम बंद पड़ा है। रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है। पेयजल निर्माण निगम के अवर अभियंता डीएस नेगी का कहना है कि कक्षा-कक्ष के लिए पहली किस्त लगभग 21 लाख ही मिले। दूसरी किस्त न मिलने से काम बंद पड़ा है। दूसरी किस्त के लिए मुख्य शिक्षाधिकारी को लिखा गया है। पैसा मिलने पर ही काम शुरू किया जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed