{"_id":"6a4e2b3fe667d016af02840f","slug":"consensus-reached-on-road-construction-dpr-to-be-prepared-soon-karnpryag-news-c-48-kpg1001-125085-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: सड़क निर्माण पर बनी सहमति, जल्द तैयार होगी डीपीआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: सड़क निर्माण पर बनी सहमति, जल्द तैयार होगी डीपीआर
Wed, 08 Jul 2026 04:19 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Wed, 08 Jul 2026 04:19 PM IST
विज्ञापन
फोटो
ऐरठा-ओडर-लिंगड़ी सड़क निर्माण का विवाद सुलझा
दो हजार की आबादी को मिलेगा लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
देवाल। निजी भूमि विवाद के कारण वर्ष 2021 से रुकी ऐरठा-ओडर-लिंगड़ी सड़क के निर्माण पर सहमति बन गई है। तलौर-पदमल्ला के ग्रामीणों ने सड़क बनाने के लिए पीएमजीएसवाई विभाग को अनापत्ति प्रमाणपत्र दिया है। इस सड़क के बनने से ऐरठा, ओडर, लिंगड़ी और कफलखेत के करीब दो हजार से अधिक लोगों को लाभ मिलेगा।
लोनिवि ने वर्ष 2021 में इस सड़क का सर्वे किया था। मगर तलौर-पदमल्ला में भूमि विवाद के कारण सड़क की फाइल आगे नहीं बढ़ पाई थी। पीएमजीएसवाई विभाग ने ग्रामीणों से बातचीत कर भूमि विवाद को सुलझाया। इसके बाद तलौर की ग्राम प्रधान जानकी देवी की अध्यक्षता में हुई बैठक में संबंधित भूमि स्वामियों और ग्राम पंचायत ने भूमि देने का प्रस्ताव पारित किया। बैठक के बाद ग्रामीणों ने पीएमजीएसवाई विभाग के अवर अभियंता नवीन जोशी को अनापत्ति प्रमाणपत्र सौंपा। अभियंता नवीन जोशी ने बताया कि यह 15 किलोमीटर लंबी सड़क है। तलौर ग्राम के मौड़ा से ओडर-लिंगड़ी-कफलखेत तक सड़क का सर्वे ग्राम सर्वेक्षण ऐप से किया है। अब प्रारंभिक सर्वेक्षण कर डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) तैयार की जाएगी। बैठक में प्रधान जानकी राावत, उप प्रधान किरन देवी, सुरेंद्र रावत, दर्शन सिंह, केदार सिंह, हरपाल सिंह और बसंती आदि शामिल रहे।