फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Congress's demonstration against the removal of Chamoli District Panchayat President

Chamoli News: चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष को हटाने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

Thu, 11 Jan 2024 05:43 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 11 Jan 2024 05:43 PM IST
विज्ञापन
Congress's demonstration against the removal of Chamoli District Panchayat President
गैरसैंण में उत्तराखंड सरकार का पुतला दहन करते कांग्रेसी
फोटो
विज्ञापन


सरकार का पुतला फूंका, कहा-द्वेष भावना से ग्रसित होकर हटाया गया है
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर/जोशीमठ/गैरसैंण। चमोली की जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी को पद से हटाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गोपेश्वर, जोशीमठ और गैरसैंण में सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया और पुतला फूंका। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि द्वेष भावना से ग्रसित होकर सरकार ने रजनी भंडारी के खिलाफ यह कार्रवाई की है।

कांग्रेसियों ने कहा कि वर्ष 2014 से सरकार ने लगातार जांच कराई जिसमें रजनी भंडारी को क्लीन चिट मिली। उसके बावजूद एक साल पहले भी सरकार ने उन्हें पद से हटा दिया था लेकिन हाईकोर्ट के आदेश पर उन्हें बहाल कर दिया गया था। कहा कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के राजेंद्र भंडारी से भाजपा के महेंद्र भट्ट को मिली हार वे अभी तक पचा नहीं पा रहे हैं। आरोप लगाया कि इसी द्वेष भावना से सरकार ने यह अनुचित कदम उठाया है। इसका कांग्रेसी विरोध करते हैं। इस मौके पर नगर अध्यक्ष योगेंद्र सिंह बिष्ट, नगर अध्यक्ष गोविंद सजवाण, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंंह पंवार, जिलाध्यक्ष (महिला) ऊषा रावत, धीरेंद्र गरोड़िया आदि मौजूद रहे। वहीं, जोशीमठ में निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र पंवार, ब्लॉक अध्यक्ष विक्रम सिंह फरस्वाण, राकेश रंजन भिलंगवाल, नगर महामंत्री महेंद्र नंबूरी, महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष देवेश्वरी शाह ने प्रदर्शन किया। वहीं गैरसैंण में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष दानसिंह नेगी, पूर्व अध्यक्ष केएस बिष्ट, नगर अध्यक्ष सुरेंद्र बिष्ट, पूरन नेगी, मोहन टम्टा, कृष्णा नेगी, सुरेंद्र लाल, संजय आदि ने मुख्य चौराहे पर सरकार का पुतला फूंका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed