फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Congress protest against inflation

महंगाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

Mon, 04 Apr 2022 07:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 07:39 PM IST
विज्ञापन
Congress protest against inflation
गोपेश्वर में महंगाई के विरोध में प्रदर्शन करते विधायक राजेंद्र भंडारी व कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : GOPESHWAR
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई मुक्त अभियान के तहत जिला मुख्यालय गोपेश्वर में प्रदर्शन कर धरना दिया। इस दौरान विधायक राजेंद्र भंडारी ने कहा कि चुनाव के समय मुफ्त राशन का झुनझुना पकड़ाने वाली भाजपा सरकार ने जरूरी वस्तुओं की कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी कर आम लोगों की जेब पर डाका डाला है।
विज्ञापन

बस स्टेशन पर आयोजित धरने पर बैठे विधायक राजेंद्र भंडारी ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई ने आम लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। सरकार की गलत नीतियों के कारण महंगाई कम होने के बजाय तेजी से बढ़ रही है। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत, प्रदेश सचिव युद्धवीर सिंह बर्त्वाल, ब्लॉक अध्यक्ष आनंद सिंह, नगर अध्यक्ष प्रमोद बिष्ट, पीसीसी सदस्य अरविंद नेगी, जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मण बिष्ट, ओम प्रकाश नेगी, धीरेंद्र गरोड़िया, जिला मुख्य प्रवक्ता विकास जुगरान आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed