{"_id":"6a5cce0d484e795aec083cb5","slug":"conducted-a-cleanliness-drive-alongside-a-tree-plantation-initiative-karnpryag-news-c-48-1-kpg1001-125338-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: पौधरोपण कर स्वच्छता अभियान चलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: पौधरोपण कर स्वच्छता अभियान चलाया
Sun, 19 Jul 2026 06:45 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sun, 19 Jul 2026 06:45 PM IST
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। हरेला पर्व के अवसर पर भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ, चमोली इकाई ने रविवार को गौचर बन्दरखण्ड में पौधारोपण और स्वच्छता अभियान चलाया। अलकनंदा नदी के तट पर स्थित शिवालय मंदिर परिसर में यह अभियान आयोजित किया गया। महिलाओं ने हरेला गीत गाकर पर्व मनाया। भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल के जवानों ने पौधारोपण के लिए गड्ढे तैयार किए। वन विभाग ने पौधे उपलब्ध कराए जबकि उद्यान विभाग ने फलदार पौधों का वितरण किया। संघ के जिला अध्यक्ष दिगपाल गुसाईं ने लोगों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। संवाद
वन बीट अधिकारी को विदाई दी
आदिबदरी। केदारनाथ वन प्रभाग के धनपुर रेंज में कार्यरत वन बीट अधिकारी धीरेंद्र नेगी का स्थानांतरण हो गया। क्षेत्र के लोगों ने उन्हें विदाई दी। धीरेंद्र नेगी को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। विदाई समारोह में कलावती देवी, मदन कठैत, महेंद्र कठैत, नवीन बहुगुणा, जगदीश बहुगुणा, मनोज कुंवर और हर्ष पति नवनी आदि उपस्थित थे। संवाद