फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Condemn motion passed against Lonivi and Energy Corporation officials

लोनिवि और ऊर्जा निगम के अधिकारियों के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित

Fri, 26 Mar 2021 11:02 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
Condemn motion passed against Lonivi and Energy Corporation officials
गोपेश्वर जिला पंचायत सभागार में बैठक के दौरान क्षेत्र की समस्याएं रखतीं जिला पंचायत सदस्य आशा ध? - फोटो : GOPESHWAR
चमोली जिला पंचायत की बैठक में जिला पंचायत सदस्यों और ब्लॉक प्रमुखों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याएं सदन में रखीं। बैठक में लोक निर्माण विभाग और ऊर्जा निगम के अधिकारियों के मौजूद न होने पर अधिकारियों के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी ने अधिकारियों को बैठक में हर हाल में मौजूद रहने के निर्देश दिए, ताकि विभागीय योजनाओं की प्रगति की सटीक जानकारी मिल सके।
विज्ञापन

जिला पंचायत सभागार में हुई बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान हमारी प्राथमिकता है। बैठक में सदस्यों ने जल जीवन मिशन की कार्यशैली पर सवाल उठाए, जिस पर सीडीओ हंसादत्त पांडे ने कहा कि मिशन के तहत प्रत्येक परिवार को प्रतिदिन 55 लीटर पानी मुहैया कराया जाएगा। चमोली जिले में मिशन का कार्य वर्ष 2022 तक पूरा किया जाना है। जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी ने कहा कि पोखरी के रानौं गांव में पेयजल की किल्लत है। मिशन के तहत पहले गांव को पानी दें। इस दौरान सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सिंचाई, लघु सिंचाई, कृषि, उद्यान, वन, विद्युत, उरेडा, समाज कल्याण, पर्यटन विभाग, बाल विकास से संबंधित विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा की गई। बैठक में जिला पंचायत सदस्य देवी जोशी, आशा धपोला, अपर मुख्य अधिकारी अरुण चंद्र बर्तवाल, ब्लॉक प्रमुख हरीश परमार, जिला पंचायत सदस्य कृष्णा सिंह मौजूद थे।

गोपेश्वर जिला पंचायत सभागार में बैठक को संबोधित करतीं जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी।

गोपेश्वर जिला पंचायत सभागार में बैठक को संबोधित करतीं जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी।- फोटो : GOPESHWAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed