फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Concern expressed over slow pace of construction of Badrinath Highway

बदरीनाथ हाईवे निर्माण की धीमी गति पर जताई चिंता

Sat, 02 Apr 2022 07:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 07:21 PM IST
विज्ञापन
Concern expressed over slow pace of construction of Badrinath Highway
बदरीनाथ धाम में व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार। - फोटो : GOPESHWAR
बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने शनिवार को बदरीनाथ धाम पहुंचकर यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने हनुमानचट्टी से बदरीनाथ तक हाईवे निर्माण की धीमी गति पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि यात्रा शुरू होने तक यदि हाईवे को दुरुस्त नहीं किया गया, तो श्रद्धालुओं को असुविधा का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

बदरीनाथ पहुंचे किशोर पंवार ने मंदिर परिसर, दर्शन पंक्ति, धर्मशालाओं, विश्रामगृहों, तप्तकुंड परिसर, बस टर्मिनल आदि जगह का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर मंदिर समिति के कर्मचारी और मजदूरों को यात्रा से पहले व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के लिए भेजा जाएगा। उन्होंने विभिन्न संस्थाओं की ओर से बदरीनाथ में किए जा रहे निर्माण कार्यों के चलते मजदूरों की उपस्थिति को देखते हुए एसपी चमोली से फोन पर बदरीनाथ में शीघ्र थाना स्थापित करने को लेकर बात की। मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि इस दौरान उपाध्यक्ष ने बर्फबारी के बाद हुए नुकसान, मंदिर के सौंदर्यीकरण, रंगरोगन, मरम्मत आदि का भी अवलोकन किया। इस दौरान बीकेटीसी के अभियंता गिरीश रावत, प्रबंधक राजेंद्र सेमवाल, विकास सनवाल, राजदीप सनवाल, दर्शन कोटनाला, दलीप नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed