फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Compulsion to live in torn tents and broken houses

फटे टेंटों और टूटे मकानों में रहने की मजबूरी

Wed, 12 Feb 2020 09:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
Compulsion to live in torn tents and broken houses
ब्लॉक सभागार में आयोजित आपदा प्रभावित गांवों की बैठक में झलिया, कुलिंग और ओडर गांवों के आपदा प्रभावितों ने सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाया। कहा गया कि पुनर्वास की मांग कई सालों से उठा रहे हैं जिसे अनसुना किया जा रहा है। स्थिति यह है कि आपदा प्रभावित फटे टेंटों और जीर्णशीर्ण मकानों में रहने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख दर्शन दानू की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में झलिया गांव के हरीश सिंह व लाल सिंह समेत कई ने कहा कि वे लाटूतोली में टेंटों रहने को मजबूर हैं। बर्फबारी से टेंट फट चुके हैं और प्रभावितों को पीने का पानी तक उपलब्ध नहीं है। झलिया गांव के 12 परिवारों का पुनर्वास लाटूतोली में करने की फाइल एक साल से सरकार के पास है। कुलिंग के थान सिंह ने कहा कि गांव के 67 परिवारों का पुनर्वास दीदना में होना है, लेकिन पुनर्वास की फाइल राज्य सरकार के पास पड़ी है। अभी प्रभावित परिवार कुलिंग के जीर्णशीर्ण मकानों में रह रहे हैं। ओडर के ग्रामीणों ने पुनर्वास न होने और फल्दियागांव के महावीर बिष्ट व हीरा लाल ने प्रभावित 12 परिवारों को विस्थापन राशि न मिलने पर रोष जताया। सुरेंद्र सिंह ने पदमल्ला गदेरे से गांव को भूस्खलन से खतरा बताया। उन्होंने यहां सुरक्षा दीवार निर्माण की मांग उठाई। एसडीएम केएस नेगी ने कहा कि झलिया के आपदा प्रभावितों की फाइल केंद्र सरकार में और कुलिंग के आपदा ग्रस्त परिवारों की फाइल उत्तराखंड शासन में हैं। अब शासन स्तर से ही कार्रवाई होगी। बैठक में टीएस बिष्ट, युवराज बसेड़ा, हीरा सिंह, केडी मिश्रा, पुष्कर फर्स्वाण, पान सिंह गड़िया, सोवन खत्री, पान सिंह तुलेरा, रमेश गड़िया, केशर बिष्ट, एसएस नेगी, गोपी मेहरा, पुष्कर बिष्ट, नंदन गड़िया आदि मौैजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed