फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Complete the preparations before the journey, work should be done on priority basis

Chamoli News: यात्रा से पहले पूरी करें तैयारियां, प्राथमिकता से हों काम

Wed, 02 Apr 2025 07:13 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 02 Apr 2025 07:13 PM IST
विज्ञापन
Complete the preparations before the journey, work should be done on priority basis
फोटो
विज्ञापन

डीएम ने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बदरीनाथ धाम में लिया तैयारियों का जायजा
संवाद न्यूज एजेंसी-
गोपेश्वर। जिलाधिकारी डॉ. संदीप तिवारी ने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बदरीनाथ धाम में यात्रा तैयारियों का जायजा लिया। डीएम ने यात्रा मार्ग से लेकर धाम तक का निरीक्षण किया और अधिकारियों को यात्रा शुरू होने से पहले सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। डीएम ने जल संस्थान, ऊर्जा निगम और संचार विभाग के अधिकारियों को पानी, बिजली और संचार की व्यवस्था जल्द सुचारु करने के निर्देश दिए। कहा जहां सीवर लाइन का काम होना है उसे प्राथमिकता के साथ शीघ्र शुरू करें।

डीएम ने दर्शन लाइन में क्षतिग्रस्त हिस्से का निरीक्षण भी किया। पीआईयू के अधिकारियों को मानव संसाधन बढ़ाते हुए निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने, पीआईयू के अधिकारियों को अलकनंदा में जमा मलबे का निस्तारण, सीवर टैंक पर सुरक्षा दीवार का निर्माण करने, तीर्थ पुरोहित आवास और अस्पताल भवन का निर्माण तेजी से पूर्ण करने के लिए कहा। दर्शन लाइन पर बुजुर्ग तीर्थयात्रियों के बैठने की व्यवस्था करने और शौचालय निर्माण करने के लिए पुलिस, नगर पंचायत और बीकेटीसी के अधिकारियों को निर्देश दिए। कुबेर गली को यात्रा से पूर्व व्यवस्थित करने, धाम में लो वोल्टेज की समस्या दूर करने के लिए कहा। इस मौके पर उपजिलाधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ठ, पीआईयू के ईई योगेश मनराल, सीएमओ डॉ. अभिषेक गुप्ता, नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी सुनील पुरोहित, जल संस्थान के ईई सुशील कुमार सैनी, बीकेटीसी के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गिरीश चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed