{"_id":"66e986627c9bb94df10adc47","slug":"cluster-level-competitions-of-vidya-bharti-schools-started-karnpryag-news-c-48-1-kpg1002-109032-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: विद्या भारती स्कूलों की संकुल स्तरीय प्रतियोगिताएं शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: विद्या भारती स्कूलों की संकुल स्तरीय प्रतियोगिताएं शुरू
Tue, 17 Sep 2024 07:08 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Tue, 17 Sep 2024 07:08 PM IST
विज्ञापन
गौचर। चमोली और रुद्रप्रयाग जिले की विद्या भारती के स्कूलों तीन दिवसीय संकुल स्तरीय प्रतियोगिताएं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शुरू हुईं। प्रतियोगिता के पहले दिन भाषण, प्रश्न मंच सहित बौद्धिक कार्यक्रम हुए।
प्रतियोगिताओं का शुभारंभ डायट के प्राचार्य आकाश सारस्वत, महादेव बहुगुणा और अनिल नेगी ने किया। विद्या भारती के संभाग निरीक्षक मुरलीधर चंदोला ने कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर अपने सीमित संसाधनों के बावजूद बच्चों को संस्कारित शिक्षा, राष्ट्र प्रेम की भावना और आदर्श नागरिक बनाने की प्रेरणा देने के लिए अलग पहचान रखते हैं। पहले दिन की प्रतियोगिताओं में गीत, भाषण, प्रश्न मंच और बौद्धिक प्रतियोगिताएं हुईं। प्रतियोगिता में दोनों जिलों के 62 स्कूलों के करीब 350 छात्र-छात्राएं और 50 से अधिक आचार्य व शिक्षिकाएं भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता के परिणाम बुधवार को घोषित किए जाएंगे। इस मौके पर प्रधानाचार्य नवीन रावत, गायत्री गुसाईं आदि मौजूद थे। संवाद