फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Cleanliness campaign launched on Chardham Yatra route

चारधाम यात्रा मार्ग पर चलाया सफाई अभियान

Sat, 19 Mar 2022 06:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 19 Mar 2022 06:36 PM IST
विज्ञापन
Cleanliness campaign launched on Chardham Yatra route
नंदप्रयाग में स्वच्छता अभियान में जुटे पर्यावरण मित्र। - फोटो : GOPESHWAR
चारधाम यात्रा को लेकर नगर पंचायत नंदप्रयाग में स्वच्छता अभियान शुरू कर लिया है। यात्रा प्रारंभ से पूर्व नगर को प्लास्टिक मुक्त बनाए जाने का संकल्प लिया गया है।
विज्ञापन

शनिवार को नगर पंचायत के पर्यावरण मित्रों ने नगर में स्वच्छता अभियान के तहत प्लास्टिक कूड़े को एकत्रित किया। यात्रा मार्ग और नालियों की साफ-सफाई की गई। नगर पंचायत अध्यक्ष डा. हिमानी वैष्णव ने बताया कि प्रतिदिन नगर में सफाई अभियान चलाया जाएगा। सड़क के दोनों ओर की नालियों को कूड़ामुक्त किया जा रहा है। प्लास्टिक अपशिष्ट को एकत्रित किया जा रहा है। यह अभियान लगातार जारी रहेगा। अधिशासी अधिकारी प्रीतम सिंह नेगी ने बताया कि नगर क्षेत्र में प्लास्टिक सामग्री पर पूर्ण प्रतिबंध है, लिहाजा यदि कोई भी दुकानदार व आम व्यक्ति प्लास्टिक की थैली का उपयोग करता पाया गया तो उनके विरुद्घ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed