फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Clean water can not be found court

साफ पानी नहीं मिला तो जाएंगे कोर्ट

Wed, 31 Jul 2019 10:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
Clean water can not be found court
जल संस्थान की लापरवाही के कारण कर्णप्रयाग, सिमली और गौचर में लोग एक सप्ताह से दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। लोगों ने कहा दूषित पानी के कारण बीमारियों का खतरा बना हुआ है। अगर जल संस्थान ने जल्द साफ पानी उपलब्ध नहीं कराया तो कोर्ट में जनहित याचिका दायर की जाएगी।
विज्ञापन

कर्णप्रयाग नगर की आबादी करीब 15 हजार है। बस स्टेशन, शक्तिनगर और पुजारीगांव के लोगों को कालेश्वर पेयजल योजना से साफ पानी की सप्लाई की जा रही है, लेकिन अपर बाजार और तहसील कालोनी में इन दिनों दूषित पानी की आपूर्ति हो जाएगी। सुरेंद्र रावत, कांति डिमरी, आलम पंवार, अनिल, कैलाश जोशी, लकी अली सिद्धिकी, कमालुद्दीन सिद्धिकी, शौकत फारूकी, लखपत आदि ने कहा कि दूषित पानी आने से बीमारियों का खतरा बना हुआ है। उन्होंने कहा कि अगर नलों पर साफ पानी नहीं आया तो कोर्ट में जनहित याचिका दायर की जाएगी। वहीं सिमली बाजार, न्यू डिम्मर, टटासू, विद्यापीठ बस्ती, औद्योगिक परिसर में भी दूषित पानी आ रहा है।
विज्ञापन

गौचर में पालिका क्षेत्र के वार्ड न. तीन और रावलनगर गांव में दो दिनों से पानी नहीं आ रहा है। कई वार्डों में गंदा पानी भी आ रहा है। वकील मुन्नी बडवाल, अविनाश जोशी, देवेंद्र बिष्ट, महावीर नेगी, सभासद अनिल नेगी, सुभाष बहुगुणा, राकेश शैली, भगवती खंडूड़ी आदि ने एसडीएम देवानंद शर्मा से मुलाकात कर नगर में साफ पानी की आपूर्ति करने की मांग की। उन्होंने कहा कि वार्ड छह और वार्ड चार में गंदा पानी आने से उपभोक्ता पानी कपड़े से छानकर पी रहे हैं। एसडीएम ने कहा कि जल संस्थान के अधिकारियों को स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने के आदेश दे दिए गए हैं। जल संस्थान के जेई दिनेश पुरोहित का कहना है कि बारिश के कारण गदेरे में मिट्टी बहकर आ रही है, जिससे पानी दूषित हो रहा है। जल्दी ही टैंक पर फिल्टर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed