फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Cities in Chamoli district will be under the supervision of CCTV

सीसीटीवी की निगरानी में होंगे चमोली जिले के नगर

Tue, 21 Jul 2020 04:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 04:36 PM IST
विज्ञापन
Cities in Chamoli district will be under the supervision of CCTV
चमोली जिले के प्रमुख नगर तीसरी आंख की निगरानी में रहेंगे। पुलिस की ओर से नगरीय क्षेत्रों को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया जा रहा है। इसके बाद नगरों में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लग सकेगा और यातायात व्यवस्था भी चाक-चौबंद होगी।
विज्ञापन

पुलिस ने गोपेश्वर, जोशीमठ, कर्णप्रयाग, गौचर, चमोली बाजारों को सीसीटीवी की निगरानी में रखने का निर्णय लिया है। इसके लिए बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने 4.90 लाख और कर्णप्रयाग विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी ने भी इतनी ही धनराशि अपनी निधि से पुलिस विभाग को दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान ने बताया कि गोपेश्वर व चमोली बाजार में चार-चार, जोशीमठ में आठ, गैरसैंण व मेहलचौंरी में सात, कर्णप्रयाग व गौचर में सात कैमरे लगाए जा रहे हैं। व्यापार संघ अध्यक्ष अंकोला पुरोहित ने कहा कि बाजारों में सीसीटीवी की जरूरत थी। इससे चोरी की घटनाओं और अपराधों पर अंकुश लग सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed