{"_id":"69b01502405d42c5f00af64a","slug":"cisf-celebrated-its-57th-raising-day-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-117532-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: सीआईएसएफ ने मनाया 57वां स्थापना दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: सीआईएसएफ ने मनाया 57वां स्थापना दिवस
Tue, 10 Mar 2026 06:26 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Tue, 10 Mar 2026 06:26 PM IST
विज्ञापन
फोटो
पीपलकोटी। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने मंगलवार को 57वां स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया। सीआईएसएफ के कमांडेंट विश्वनाथ आवुटी ने बल के इतिहास पर प्रकाश डाला। सीआईएसएफ का स्थापना दिवस विष्णुगाड पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना क्षेत्र पीपलकोटी में मनाया गया। टीएचडीसी के मुख्य महाप्रबंधक अजय वर्मा को गार्ड ऑफ ऑर्नर दिया गया। यूनिट कमांडर डिप्टी कमांडेंट विश्वनाथ आवुटी ने कहा कि देश भर में महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे और राष्ट्रीय संपत्तियों की सुरक्षा में सीआईएसएफ का गौरवशाली इतिहास रहा है। बल ने महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों, हवाई अड्डों, सरकारी भवनों, औद्योगिक इकाइयों की सुरक्षा में लगातार व्यावसायिकता, साहस और समर्पण का प्रदर्शन किया है। उन्होंने कर्तव्यों के प्रति उत्कृष्ट प्रदर्शन और समर्पण भाव दिखाने वाले कर्मियों की भी सराहना की। संवाद