{"_id":"57a61d5a4f1c1b7d112b8bd4","slug":"children-suffering-from-viral-treatment-trse","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाज को तरसे वायरल से पीड़ित बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाज को तरसे वायरल से पीड़ित बच्चे
ब्यूरो/अमर उजाला कर्णप्रयाग
Updated Sat, 06 Aug 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोल क्षेत्र के रूईसाण, घिनपाणी, गुमड़, बूंगा, बुरसोल, गेरूड़ सहित आस पास के गांवों में कई बच्चे वायरल से पीड़ित हैं, लेकिन इन बच्चों को इलाज नहीं मिल पा रहा है। दरअसल एनएचएम कर्मियों की हड़ताल बच्चों पर भारी पड़ रही है। बच्चों को न तो गांव के चिकित्सालय में इलाज में मिल पा रहा है और न स्वास्थ्य टीम गांव में पहुंच रही है।
विज्ञापन
रूइसाण ग्राम पंचायत के तहत चार प्राइमरी स्कूलों में सौ और एक जूनियर स्कूल में चालीस बच्चे है, जिसमें से अस्सी प्रतिशत बच्चे वायरल से ग्रसित है। ऐसे में इन दिनों बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे है। सामाजिक कार्यकर्ता मोहन सिंह ने बताया कि गांव में एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र है जिसमें चिकित्सकों के ना होने से न पीड़ितों को न उपचार मिलता है और न दवा।
विज्ञापन
वहीं ग्राम प्रधान रूईसाण सुदर्शन सिंह का कहना है कि बच्चे लगातार खांसी और बुखार से परेशान है। कहा कि सोलह गांवों की आबादी के लिए स्वास्थ्य केंद्र में एक नर्स तक नहीं है।
विज्ञापन
इधर, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र थराली के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा0 प्रमोद सिंह का कहना है कि एनएचएम के कर्मचारी हड़ताल पर हैं। इसलिए स्कूल स्वास्थ्य की टीम वहां नहीं जा रही है। कहा कि इस संबंध में संबधित एनएचएम से जानकारी लेने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।