फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Checking done on Badrinath Highway, challans issued for more than 50 vehicles

Chamoli News: वाहन पर लगा था ‘पुलिस सीआईडी’ का बोर्ड; ;चेकिंग के दौरान आया पकड़ में...फिर हुआ ऐसा हाल

Sat, 10 May 2025 04:52 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली (गोपेश्वर)
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली (गोपेश्वर) Updated Sat, 10 May 2025 04:52 PM IST
सार

यातायात पुलिस ने बदरीनाथ हाईवे पर विभिन्न जगहों पर चेकिंग करते हुए 50 से अधिक वाहनों के चालान किए।

विज्ञापन
Checking done on Badrinath Highway, challans issued for more than 50 vehicles
police - फोटो : istock

विस्तार

यातायात पुलिस ने बदरीनाथ हाईवे पर अभियान चलाया और नियम विरुद्ध चलने वाले 50 से अधिक वाहनों के चालान किए। इस दाैरान एक वाहन पर ‘पुलिस सीआईडी’ का बोर्ड लगा था। चालक ने बताया कि उनके पिता सीआईडी में हैं मगर संबंधित व्यक्ति वाहन में नहीं मिला।

विज्ञापन


इस पर पुलिस ने बोर्ड हटाया और चालान कर दिया। इसके साथ ही वाहनों पर फिल्म लगाने, मोडिफाइड साइलेंसर लगाने सहित अन्य मामलों में भी चालान किया गया। यातायात पुलिस ने बृहस्पतिवार शाम और शुक्रवार दोपहर तक बदरीनाथ हाईवे पर विभिन्न जगहों पर चेकिंग करते हुए 50 से अधिक वाहनों के चालान किए।
विज्ञापन


यातायात उपनिरीक्षक दिगंबर उनियाल के नेतृत्व में पुलिस ने बृहस्पतिवार देर शाम तक 48 वाहनों के चालान किए। जिन वाहनों पर काली फिल्म लगी मिली उसे उतारा गया और चालान किया गया। वहीं शुक्रवार को यातायात उपनिरीक्षक योगेश सक्सेना व एसआई लक्ष्मी प्रसाद बिजल्वाण ने एक वाहन को रोका जिस पर ‘पुलिस सीआईडी’ का बोर्ड लगा था। वाहन चालक ने बताया कि उसके पिता सीआईडी में हैं यह बोर्ड उनका है लेकिन संबंधित व्यक्ति वाहन में नहीं मिला। इस पर पुलिस ने बोर्ड हटवाया और चालान कर दिया। इसके अलावा अन्य वाहनों के भी चालान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...India Pakistan Tension: चारधाम यात्रा; ATC से मिली क्लियरेंस, हेली सेवाओं का संचालन शुरू, सीएम ने की बैठक

शराब लेकर जा रहे थे बदरीनाथ, पुलिस ने पकड़ा
पुलिस बदरीनाथ धाम से पहले देवदर्शनी में वाहनों की सघन चेकिंग कर रही है। शुक्रवार को चेकिंग के दौरान एक कार में कुछ युवक मिले, जिनके बैग में शराब की बोतलें मिलीं। पुलिस ने शराब व बीयर की सभी बोतलों को मौके पर ही नष्ट किया। साथ ही उन्हें कड़ी चेतावनी दी कि पवित्र स्थल की मर्यादा का ध्यान रखें। धाम में किसी भी तरह के नशे का सेवन मर्यादा के सख्त खिलाफ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed