{"_id":"61c9e77722d5c6340a7c1daa","slug":"chamoli-woman-burnt-to-death-due-to-fire-in-house-in-dewal-case-of-rain-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"चमोली: देवाल में मकान में आग लगने से महिला की जलकर मौत, रैन गांव का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चमोली: देवाल में मकान में आग लगने से महिला की जलकर मौत, रैन गांव का मामला
Tue, 28 Dec 2021 12:30 AM IST
अनुराग सक्सेना
संवाद न्यूज एजेंसी, देवाल
संवाद न्यूज एजेंसी, देवाल
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Tue, 28 Dec 2021 12:30 AM IST
सार
रैन गांव के रविंद्र सिंह ने बताया कि पूर्व सैनिक स्व. चंद्र सिंह की पत्नी काशी देवी अपने मकान में अकेली रहती थीं। रविवार की रात को काशी देवी खाना खाकर सोने चली गईं और रात में मकान में अचानक आग लगने से आग में जलकर उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
महिला की मौत(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रविवार रात को देवाल ब्लाक के रैन गांव में एक मकान में लगी आग से 58 साल की महिला की जलकर मौत हो गई। वहीं मकान में रखा सारा सामान जल कर राख हो गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
रैन गांव के रविंद्र सिंह ने बताया कि पूर्व सैनिक स्व. चंद्र सिंह की पत्नी काशी देवी अपने मकान में अकेली रहती थीं। काशी देवी का बड़ा पुत्र रघुवीर सिंह जम्मू-कश्मीर में आर्मी में सेवारत है जबकि छोटा बेटा कलम सिंह गोवा में प्राइवेट नौकरी करता है। रविवार की रात को काशी देवी खाना खाकर सोने चली गईं और रात में मकान में अचानक आग लगने से आग में जलकर उनकी मौत हो गई। जबकि मकान में रखा सारा सामान भी जल गया।
विज्ञापन
रविंद्र ने बताया कि दो मंजिला मकान के ऊपरी हिस्से में आग लगी लेकिन आग लगने की खबर आसपास के लोगों को कई घंटे बाद मिली। लोगों के पहुंचने से पहले ही काशी देवी की मौत हो गई थी। घटना स्थल पर पहुंचे थानाध्यक्ष बृजमोहन राणा ने बताया कि आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए उपजिला अस्पताल कर्णप्रयाग भेज दिया गया है। मृतका के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन