{"_id":"5737516b4f1c1b360791a1a1","slug":"chamoli-will-make-a-mountain-devlopmet-model","type":"story","status":"publish","title_hn":"चमोली बनेगा पर्वतीय विकास का मॉडल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चमोली बनेगा पर्वतीय विकास का मॉडल
ब्यूरो/ अमर उजाला, कर्णप्रयाग/थराली
Updated Sat, 14 May 2016 09:55 PM IST
विज्ञापन
हरीश रावत
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चमोली जिले के लोगों ने प्रदेश में लोकतंत्र की रक्षा की है। इसका इनाम चमोली जिले को पर्वतीय विकास का मॉडल के रूप में तैयार करने के रूप में मिलेगा। यह बात मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कर्णप्रयाग और थराली के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण के दौरान कही।
विज्ञापन
फ्लोर टेस्ट के बाद 11 मई को सुप्रीम कोर्ट की ओर से सरकार की बहाल होने के बाद पहली बार थराली पंहुचे मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि दो माह में प्रदेश ने जो खोया है सरकार की प्राथमिकता उसे हासिल करने की है। रावत ने साफ किया कि अतिथि शिक्षकों सहित 10 हजार युवाओं को रोजगार देना सरकार की प्राथमिकता है। समाज कल्याण विभाग की पेंशन योजनाओं की राशि बढ़ाने की बात भी उन्होंने कही।
विज्ञापन
शनिवार सुबह हेलीकाप्टर से यहां पंहुचे सीएम हरीश रावत ने कहा कि प्रदेश की जनता की एकजुटता को देखकर अब केंद्र किसी अन्य प्रदेश में सरकार गिराने की बात नहीं सोचेगी। थराली के रामलीला मैदान और कर्णप्रयाग में हुई जनसभाओं में हरीश रावत ने कहा कि भाजपा ने प्रदेश में तैयार दो साल के बजट को बिगाड़ दिया है।
विज्ञापन
अब नए सिरे से यहां के बेरोजगारों, विकास योजनाओं, उद्योगों सहित अन्य के लिए बजट के लिए पहल करनी होगी। इस दौरान कर्णप्रयाग के विधायक और विधानसभा उपाध्यक्ष डा. अनुसूया प्रसाद मैखुरी, थराली के डा. जीतराम, डीएम विनोद कुमार सुमन, एसपी प्रीति प्रियदर्शनी, एसडीएम विवेक प्रकाश आदि मौजूद थे।
ये हुई घोषणाएं
1- ग्रामीणों की सहमति मिलने पर देवाल को नगर पंचायत बनाया जाएगा।
2-गौचर में लोक-बोली भाषा संस्थान खोला जाएगा।
3-थराली मुख्य बाजार के पुल का पुनर्निर्माण किया जाएगा।
4-नारायणबगड़ झूला पुल के स्थान पर मोटर पुल बनाया जाएगा।
5-देवाल-खेता मार्ग के पुनर्निर्माण के लिए ढाई करोड़ दिए जाएंगे।
6-आपदा प्रभावित क्षेत्रों से मलबा हटाने और बोल्डर तोड़ने के लिए डीएम को निर्देेश।
7-आपदा प्रभावितों के लिए सर्वे कमेटी का गठन किया जाएगा।
6-नालों और रास्तों से मलबा साफ करने के लिए पालिका को पैसा रिलीज किया जाएगा।
प्रभावितों को मिला एक माह का समय
थराली। जिन 37 प्रभावितों ने मुआवजा मिलने के बाद भी मकान नहीं बनाए हैं, उनसे वसूली एक माह के लिए स्थगित की गई है। शनिवार को थराली पंहुचे मुख्यमंत्री ने प्रभावितों से एक माह में मकान बनाना शुरू करने को कहा।
लोगों ने दिए ज्ञापन
मुख्यमंत्री हरीश रावत के कर्णप्रयाग और थराली पहुंचने पर लोगों ने समस्याएं हल करने के लिए उन्हें ज्ञापन सौंपे। प्रधान संगठन ने मनरेगा में सामग्री अंश के देर से हो रहे भुगतान, प्रांतीय रक्षक दल संगठन ने समय पर बजट आवंटन की मांग, नंदप्रयाग तहसील निर्माण संघर्ष समिति ने तहसील को जल्द शुरू करने सहित नगर पालिका ने आईटीआई वार्ड में हुए आपदा से नुकसान के लिए आर्थिक सहायता देने की मांग की।
.....मैं मुख्यमंत्री नहीं हूं
मंडी समिति में आयोजित सभा में तब ठहाके लग पड़े। जब सीएम ने अपने संबोधन में भ्रष्टाचार पर बोलते हुए कहा कि भाजपा के सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों से संपति की अदला-बदली करने को तैयार है। ऐसे में समीप खड़े विधानसभा उपाध्यक्ष डा. मैखुरी की ओर मुखातिब होते हुए सीएम रावत ने कहा कि तुम ही बदल दो तो डा. मैखुरी ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री नहीं हूं।
आपदाग्रस्त क्षेत्र का होगा भूगर्भीय सर्वे
शनिवार को मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आईटीआई वार्ड का पैदल भ्रमण कर प्रभावितों की समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने प्रभावितों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। साथ ही कहा कि जल्द आईटीआई वार्ड का भूगर्भीय सर्वे किया जाएगा।
आठ मई को तीन बरसाती नालों ने वार्ड में भारी तबाही मचाई। यहां करीब 50 मकान मलबे की जद में आ गए। यहां 80 से अधिक परिवार आपदा से प्रभावित हुए हैं। भारी नुकसान को देखते हुए विधायक डा. अनुसूया प्रसाद मैखुरी की पहल और दोबारा मुख्यमंत्री बनते ही सीएम हरीश रावत ने चमोली के कर्णप्रयाग और थराली में हुई आपदा का निरीक्षण की बात कही।
शनिवार को आईटीआई वार्ड में आपदा प्रभवितों ने सीएम को अपना दुखड़ा सुनाया। इस दौरान सीएम हरीश रावत ने जल्द मलबा हटाने, रास्तों, नालियों और स्क्रबरों को क्लियर कर बस्ती के ऊपर और बस्ती में पड़े बोल्डरों को हटाने के लिए भी कहा। इसके बाद सीएम हरीश रावत ने आपदा प्रभावित उमा माहेश्वर आश्रम का भी निरीक्षण किया।
चमोली को उचित सम्मान मिलेगा
चमोली के विधायकों का कांग्रेस के साथ मजबूती के साथ खड़े होने के बाद अब विधायकों की नजर मंत्रीमंडल के खाली स्थानों पर लगी है। बदरीनाथ के विधायक राजेंद्र भंडारी, कर्णप्रयाग के डा. अनुसूया प्रसाद मैखुरी और थराली के डा. जीतराम ने भी मंत्री पद के लिए दावेदारी जताई है।
सीएम हरीश रावत ने चमोली को उचित सम्मान देने की बात कही। पत्रकारों में बातचीत में डा. मैखुरी ने कहा कि वो दो बार विधायक रहने के साथ- साथ बदरी-केदार मंदिर समिति, विधानसभा उपाध्यक्ष सहित कई वरिष्ठ पदों पर रहे हैं। ऐसे में उनका मंत्रीमंडल में दावा बनता है।
वहीं डा. जीतराम को मंत्री बनाने के लिए देवाल की प्रमुख उर्मिला बिष्ट सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने सीएम हरीश रावत को ज्ञापन दिया। बदरीनाथ के विधायक राजेंद्र भंडारी पहले ही मंत्री पद पर दावेदारी जता चुके हैं। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि चमोली प्रदेश का ताज है और प्रदेश सरकार में चमोली को जरूर सम्मान दिया जाएगा।