{"_id":"6ae481dcc99314138f0aa75e","slug":"chamoli-subedar-posted-with-garhwal-rifles-dies-of-cardiac-arrest-wave-of-grief-in-the-region-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: हद्वय गति रुकने से गढ़वाल राइफल्स में तैनात सूबेदार की मौत, क्षेत्र में शोक की लहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: हद्वय गति रुकने से गढ़वाल राइफल्स में तैनात सूबेदार की मौत, क्षेत्र में शोक की लहर
Fri, 30 Oct 2026 05:14 PM IST
Alka Tyagi
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Fri, 30 Oct 2026 05:14 PM IST
सार
जवान के निधन पर पूरे गांव सहित जनपद में शोक की लहर है। सूबेदार विश्वनाथ प्रताप सिंह गड़िया ने भारतीय सेना में करीब 24 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
विज्ञापन
सूबेदार विश्वनाथ प्रताप सिंह गड़िया
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
भारतीय सेना की 11 गढ़वाल राइफल्स में तैनात देवाल हरमल निवासी नायक सूबेदार विश्वनाथ प्रताप सिंह गड़िया की जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में हद्वय गति रुकने से मौत हो गई।
विज्ञापन
जवान के निधन पर पूरे गांव सहित जनपद में शोक की लहर है। सूबेदार विश्वनाथ प्रताप सिंह गड़िया ने भारतीय सेना में करीब 24 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
जोशीमठ: बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर मारवाड़ी के पास क्रैश, पायलट समेत छह लोगों की मौत
विज्ञापन
देश सेवा के प्रति उनका समर्पण और सैन्य परिवार की पृष्ठभूमि उनके जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा रही। उनके पिता देव सिंह गड़िया भी पूर्व सैनिक रहे हैं। जबकि उनके दो बड़े भाई नरेंद्र सिंह और प्रवीण सिंह भी भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। उनके असामयिक निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन