{"_id":"670297e1d18aae88950efcb5","slug":"chamoli-passport-download-and-upload-process-also-stalled-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-108507-2024-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"चमोली : पासपार्ट डाउनलोट और अपलोड की प्रक्रिया भी पड़ी ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चमोली : पासपार्ट डाउनलोट और अपलोड की प्रक्रिया भी पड़ी ठप
Sun, 06 Oct 2024 07:30 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sun, 06 Oct 2024 07:30 PM IST
विज्ञापन
गोपेश्वर। साइबर हमले के कारण स्टेट डाटा सेंटर की सेवाओं के बाधित होने पर चमोली जिले में भी पुलिस कार्य पर इसका असर पड़ा। पासपोर्ट सेवा के साथ ही ऑनलाइन रिपोर्ट दर्ज नहीं हो पा रही है जिससे मैनुअली काम किया जा रहा है। पासपोर्ट के डाउनलोड और अपलोड करने की प्रक्रिया भी ठप पड़ गई है। ऑनलाइन पत्राचार भी नहीं हो पा रहा है।
एनआईसी के राकेश कुनियाल ने बताया कि अपुणी सरकार और सीएम हेल्पलाइन की सेवाएं भी नहीं चल रही हैं। कोषागार का काम भी प्रभावित हुआ है। वहीं, खाद्य आपूर्ति विभाग के पोर्टल का काम सुचारु चल रहा है। पूर्ति अधिकारी जसवंत कंडारी ने बताया कि उनका पोर्टल काम कर रहा है जिससे राशन के वितरण में कोई दिक्कत नहींं आ रही है। संवाद