फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Chamoli: Kanwariyas and pilgrims returning from half way

चमोली : आधे रास्ते से ही लौट रहे कांवड़िये और तीर्थयात्री

Thu, 13 Jul 2023 05:34 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 13 Jul 2023 05:34 PM IST
विज्ञापन
Chamoli: Kanwariyas and pilgrims returning from half way
लगातार हाईवे बंद होने और गिरते पत्थरों के कारण संभव नहीं लग रहा यात्रा करना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चमोली। लगातार बंद होते बदरीनाथ हाईवे और गिरते पत्थरों के कारण तीर्थयात्रियों के साथ ही कई कांवड़िये आधे रास्ते से ही लौट रहे हैं। बृहस्पतिवार को भी बारिश के कारण मलबा आने से छिनका में हाईवे बंद हो गया और बड़ी संख्या में कांवड़ियों को चमोली में ही रुकना पड़ा। आगे की यात्रा संभव न होता देख कई कांवड़िये आधे रास्ते से ही लौट गए।

इन दिनों कांवड़िये बड़ी संख्या में बदरीनाथ व कल्पेश्वर जाने के लिए यहां पहुंच रहे हैं लेकिन बदरीनाथ हाईवे विभिन्न जगहों पर बार-बार बंद होने से कांवड़िये परेशान हो रहे हैं। ऋषिकेश से बदरीनाथ तक हर कदम पर हाईवे पर पत्थर गिरने का खतरा बना हुआ है साथ ही मलबा आने से हाईवे बंद हो रहा है। ऐसे में कांवड़ियों के साथ अन्य यात्रियों को भी बदरीनाथ पहुंचने में लंबा समय लग रहा है। बृहस्पतिवार को बारिश के बीच छिनका में हाईवे बंद होने से बड़ी संख्या में कांवड़िये चमोली में रुके रहे। बदरीनाथ या पीपलकोटी सहित अन्य रास्तों से लौट रहे कांवड़िये अन्य को सलाह दे रहे हैं कि आगे की यात्रा करना संभव नहीं है, रास्ता काफी खतरनाक है इसलिए लौट चलो। मेरठ से आए कांवड़िये सुमित पाल, अरविंद और संतोष चौधरी ने बताया कि उन्हें कल्पेश्वर और बदरीनाथ जाना था लेकिन बुधवार रात से चमोली में रुके थे, अन्य कांवड़ियों की सलाह पर अब लौट रहे हैं। दिल्ली से आए कांवड़िये उमेश, नरेंद्र और केदार छिनका तक पहुंचे, लेकिन हाईवे की स्थिति को देखते हुए वे भी दिल्ली लौट गए। इसी तरह से अन्य कांवड़िये और यात्री यात्रा पूरी किए बिना ही लौट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed