{"_id":"6929977941ce252c6c07169d","slug":"chair-lift-in-auli-will-remain-closed-till-december-4-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-115943-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: औली में चार दिसंबर तक बंद रहेगी चेयर लिफ्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: औली में चार दिसंबर तक बंद रहेगी चेयर लिफ्ट
Fri, 28 Nov 2025 06:07 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Fri, 28 Nov 2025 06:07 PM IST
विज्ञापन
फोटो
ज्योतिर्मठ। विंटर सीजन की तैयारी को लेकर जीएमवीएन ने भी कमर कसनी शुरू कर दी है। विंटर में औली आने वाले पर्यटक बड़ी संख्या में चेयर लिफ्ट का आनंद लेते हैं। इसे देखते हुए जीएमवीएन की ओर से चेयर लिफ्ट की मरम्मत करवाई जा रही है ताकि आगे किसी तरह की कोई दिक्कत न हो। ऐसे में चार दिसंबर तक चेयर लिफ्ट बंद रहेगी।
विंटर सीजन में पर्यटक बड़ी संख्या में औली पहुंचते हैं। खासकर बर्फबारी होने पर औली में पर्यटकों का हुजूम उमड़ पड़ता है। साथ ही क्रिसमस और नए साल के जश्न को लेकर भी पर्यटक औली का रुख करते हैं। चेयर लिफ्ट के प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद डिमरी ने बताया कि उस समय यदि बर्फबारी हो जाए तो औली पर्यटकों से पैक हो जाता है। काफी संख्या में पर्यटक औली में जीएमवीएन की चेयर लिफ्ट का आनंद भी लेते हैं। ऐसे में कोई तकनीकी दिक्कत न आ जाए इसलिए निगम की ओर से इसकी मरम्मत कराई जा रही है। शुक्रवार से मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है। चेयर लिफ्ट के प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद डिमरी ने बताया कि चेयर लिफ्ट की मरम्मत कराई जा रही है।