फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   CEO of Uttarkashi corona infected

चमोली में छह दिनों से नहीं आया एक भी कोरोना पॉजीटिव मामला

Fri, 24 Jul 2020 09:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
CEO of Uttarkashi corona infected
रुद्रप्रयाग। जिला रुद्रप्रयाग में कोरोना ने फिर से दस्तक दे दी है। दिल्ली से रुद्रप्रयाग जिले में पहुंचा 42 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला है। वह हरिद्वार से आया था जबकि उत्तरकाशी में ट्रूनेट मशीन से की गई जांच में सीईओ कोरोना संक्रमित मिले हैं। वह देहरादून से लौटे थे और संस्थागत क्वारंटीन थे।
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग जिले का जखोली ब्लॉक निवासी व्यक्ति 14 जुलाई को हरिद्वार से पहुंचा था और होम क्वारंटीन था। 21 जुलाई को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सैंपल लेकर कोरोना जांच के लिए श्रीनगर भेजा था, जहां से रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उसे स्वास्थ्य विभाग ने कोटेश्वर स्थित कोविड-19 अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया है। जिले में अभी तक 68 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें से 66 लोग ठीक हो चुके हैं। जबकि एक व्यक्ति की बेस अस्पताल श्रीनगर में मौत हो गई थी। सीएमओ डा. बीके शुक्ला ने बताया कि जिले में प्रतिदिन सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन

वहीं उत्तरकाशी में ट्रूनेट मशीन से की गई जांच में जिले के मुख्य शिक्षा अधिकारी भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। वह 20 जुलाई को देहरादून से लौटे थे और संस्थागत क्वारंटीन में थे। अभी तक जिले में 99 कोरोना मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 56 एक्टिव केस हैं। मुख्य बाजार में कंटेनमेंट जोन बनाए गए क्षेत्र में एक व्यापारी के परिवार के सदस्यों के भी कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर प्रशासन ने उसके घर के आसपास के हिस्से को कंटेनमेंट जोन बना दिया है। बगैर ट्रेवल हिस्ट्री के बड़ी संख्या में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के सामने आने से प्रशासन एवं स्थानीय लोगों में हड़कंप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चमोली और टिहरी में नहीं आया कोई केस
गोपेश्वर/नई टिहरी। चमोली जिले में छह दिनों से एक भी कोरोना पॉजिटिव मामला सामने नहीं आया है। जिले में संक्रमित 82 मरीजों में से 81 लोग स्वस्थ होकर अस्पताल से घर लौट चुके हैं। जिले में अब एक ही पॉजिटिव केस है, जिसका इलाज कोविड केयर सेंटर भराड़ीसैंण में चल रहा है। शुक्रवार को 181 संदिग्ध लोगों के सैंपल टेस्ट के लिए भेजे गए, जबकि 335 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है।
टिहरी जिले में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण का एक भी मामला नहीं आया, जिससे प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली। जिले में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 492 तक पहुंच गई। एडीएम शिवचरण द्विवेदी ने बताया कि अभी भी 319 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है।
नौगांव-बड़कोट, भक्तियाना में बंद रहीं दुकानें
कोरोना से बढ़ते खतरे को देखते हुए व्यापारियों ने लिया है निर्णय
अमर उजाला ब्यूरो/संवाद न्यूज एजेंसी
नौगांव/बड़कोट/श्रीनगर। कोरोना संक्रमण को देखते हुए नौगांव, सौली, बर्नीगाड़ और बड़कोट नगर में 26 जुलाई तक पूर्ण लॉकडाउन किया गया है। इन स्थानों पर शुक्रवार को बाजार बंद रहे। सिर्फ मेडिकल स्टोर और डेयरी की दुकान की खुली।
क्षेत्र में बिना ट्रेवल हिस्ट्री के भी बड़ी संख्या में कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आने से क्षेत्र के लोगों में भय है। बड़कोट नगर में 21 जुलाई से लॉकडाउन चल रहा है, जबकि नौगांव, सौली एवं बर्नीगाड़ के बाजार में शुक्रवार से तीन दिन के लिए पूर्ण लॉकडाउन किया गया है। लॉकडाउन के चलते इन बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। नौगांव व्यापार मंडल अध्यक्ष जगदीश असवाल ने बताया कि सिर्फ मेडिकल स्टोर और दूध डेयरी को ही लॉकडाउन में खोलने की छूट दी गई है। इनके अलावा सभी दुकानें बंद रहीं। जिला मुख्यालय का बाजार भी सुबह आठ से दोपहर तीन बजे तक और पुरोला बाजार दोपहर दो बजे तक खुल रहा है।
श्रीनगर में भक्तियाना बाजार बंद रहा। व्यापारियों के आह्वान के बावजूद कुछ दुकानदारों ने दुकानें खुली रखीं। वहीं, तहसीलदार सुनील राज की अगुवाई में सीआरटी (सिटी रिस्पांस टीम) ने करोना पीड़ितों के मोहल्ले में जाकर थर्मल स्क्रीनिंग की। सभी का स्वास्थ्य सामान्य पाया गया।

श्रीनगर के एक वार्ड में एक परिवार के तीन सदस्यों की कोरोना रिपोर्ट 21 जुलाई को पॉजिटिव आई थी। वार्ड सभासद हिमांशु बहुगुणा, दिनेश उनियाल और व्यापारी प्रकाश सती ने बताया कि पीड़ित परिवार का क्षेत्र अलग वार्ड में हैं, लेकिन उनका बाजार और संपर्क भक्तियाना क्षेत्र में है। इसे देखते हुए एहतियातन व्यापारियों ने शुक्रवार से तीन दिन की बाजार बंदी का निर्णय लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed