{"_id":"68ea43c1685e97925f04461c","slug":"cctv-cameras-worth-rs-18-lakh-installed-by-the-municipality-in-the-city-are-out-of-order-karnpryag-news-c-48-kpg1001-118412-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: नगर में लगे पालिका के 18 लाख के सीसीटीवी कैमरे खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: नगर में लगे पालिका के 18 लाख के सीसीटीवी कैमरे खराब
Sat, 11 Oct 2025 05:17 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sat, 11 Oct 2025 05:17 PM IST
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। नगर के बाजार, चौराहों और अन्य जगह लगे पालिका के सीसीटीवी कैमरे लंबे समय से खराब हैं। करीब 18 लाख की लागत से नगर में इन कैमरों को लगाया गया था लेकिन दो साल में ही कैमरे खराब हो गए। अब पालिका अपनी निगरानी के लिए निजी प्रतिष्ठानों में लगे कैमरों से काम चला रहा है।
वर्ष 2023 और वर्ष 2024 में नगर में पालिका प्रशासन ने करीब 20 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगवाए। करीब 18 लाख की लागत से लगे इन सीसीटीवी कैमरों से खुले में कूड़ा फेंकने वालों, नो पार्किंग में खड़े वाहनों, बाजार में घूम रहे निराश्रित मवेशियों पर नियंत्रण करने में पालिका को सुविधा मिल रही थी। वहीं नगर में सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए पुलिस को मदद मिलती है। मगर लंबे समय से पालिका के कैमरे खराब हैं। महेश खंडूड़ी, हरीश चौहान आदि ने पालिका से सीसीटीवी कैमरों को ठीक कराने की मांग की। वहीं पालिका के ईओ एनएस रावत ने कहा कि सीसीटीवी कैमरे लगाने वाले कांट्रेक्टर के साथ तीन साल का रखरखाव का अनुबंध है। उससे वार्ता की जा रही है जल्द सीसीटीवी कैमरों को ठीक किया जाएगा। संवाद