फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   CBRI started inspection of buildings in Joshimath

Chamoli News: सीबीआरआई ने जोशीमठ में शुरू किया भवनों का निरीक्षण

Thu, 18 Jan 2024 07:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 18 Jan 2024 07:29 PM IST
विज्ञापन
CBRI started inspection of buildings in Joshimath
जोशीमठ में भू धसाव क्षेत्रों का सर्वे करतीं सीबीआरआई की टीम। संवाद
पिछले साल चिह्निकरण से छूट गए भवनों को भी किया जाएगा चिह्नित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
जोशीमठ। भू-धंसाव के एक साल बाद सीबीआरआई की टीम ने जोशीमठ के भवनों का निरीक्षण फिर शुरू कर दिया है। इस निरीक्षण के तहत नगर में भवनों में आई दरारों की स्थिति का आकलन किया जाएगा। साथ ही यदि कोई नया भवन असुरक्षित श्रेणी में आया होगा या दरार वाला कोई भवन पिछले साल चिह्नित नहीं हो पाया होगा तो उसे भी चिह्नित किया जाएगा।

नगर में भू-धंसाव के समय सीबीआरआई (सेंट्रल बिल्डिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट) ने भवनों का निरीक्षण किया था। आपदा के दौरान नगर में 868 भवनों में दरारें चिह्नित की गई थीं जबकि 181 भवन असुरक्षित श्रेणी में रखे गए थे। अब एक बार फिर सीबीआरआई की टीम ने भवनों का निरीक्षण शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार को टीम ने वार्डों में जाकर मकानों में आई दरारों का निरीक्षण किया। टीम के साथ प्रशासन, नगर पालिका व लोनिवि सहित अन्य विभागों के 50 से अधिक अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। जो भवन पिछले साल सर्वे में छूट गए थे उनपर भी निशान लगाए जा रहे हैं साथ ही यदि कोई भवन असुरक्षित श्रेणी में आ रखा है तो उसपर क्राॅस का निशान लगाया जाएगा। हालांकि अभी कोई नया असुरक्षित भवन टीम को नहीं मिला है। तहसीलदार रविशाह ने बताया कि सीबीआरआई की टीम आपदा प्रभावित भवनों का निरीक्षण करने जोशीमठ पहुंची है। शुक्रवार को आपदा सचिव जोशीमठ आएंगे और टीम से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed