फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Case against unknown in rape of teenager

Chamoli News: किशोरी के साथ दुष्कर्म में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा

Tue, 13 Jun 2023 07:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jun 2023 07:06 PM IST
विज्ञापन
Case against unknown in rape of teenager
थराली। नारायणबगड़ क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किशोरी के पिता ने थाना थराली में इस मामले में सोमवार रात्रि को तहरीर दी है। थानाध्यक्ष देवेन्द्र रावत ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ 376 पॉक्सो में मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। कुछ दिन पूर्व 17 वर्षीय एक किशोरी ने पेट में तेज दर्द होने की शिकायत की तो परिजन उसे बेस अस्पताल श्रीनगर ले गए। जहां पर किशोरी ने एक मृत बच्चे को जन्म दिया। डाक्टरों ने बच्चे का पोस्टमार्टम कर रिपोर्ट पुलिस को दी है। इस पर पिता ने सोमवार रात्रि को थाना थराली में अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म की तहरीर दी जिस पर थाना थराली में पॉक्सो के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed