{"_id":"57b09c294f1c1b4f446eaffb","slug":"carved-in-a-mountain-stage-of-the-talent-in-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":" पहाड़ की प्रतिभा को मुंबई के मंच पर उकेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ की प्रतिभा को मुंबई के मंच पर उकेरा
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (कर्णप्रयाग)
Updated Sun, 14 Aug 2016 09:58 PM IST
विज्ञापन
रूचि धीमान।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड सुरताल संग्राम प्रतियोगिता में कर्णप्रयाग की रुचि ने अपने हुनर का लोहा मनवाया है। रुचि प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में उपविजेता रही। पहाड़ की लोक संस्कृति बढ़ावा देने के लिए आयोजित उत्तराखंड सुरताल संग्राम प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला शनिवार को मुबंई में हुआ।
विज्ञापन
लोकनृत्य में पांच प्रतिभागियों के बीच हुए कड़े मुकाबले में रुचि ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। पर्वतीय कला मंच नई दिल्ली की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता के अंतिम दौर में नृत्य और गायन में 5-5 प्रतिभागियों ने शिरकत की।
विज्ञापन
पुरस्कार स्वरूप रुचि को 21 हजार की नकद धनराशि, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। नगर के हिमालयन चिल्ड्रन एकेडमी में 8वीं कक्षा की छात्रा रुचि के पिता दिनेश धीमान और मां ममता धीमान पेशे से शिक्षक हैं।
विज्ञापन
मंच के संयोजक और लोक गायिका कल्पना चौहान और राजेंद्र चौहान ने बताया कि उत्तराखंड में हुए कई चरणों के बाद नृत्य और गायन का अंतिम चरण मुंबई में आयोजित किया गया था।
स्थानीय कलाकार कांति प्रसाद डिमरी ने बताया कि रुचि ने लोक नृत्य पर पहाड़ की प्रतिभा को मुंबई के मंच पर उकेरा है। रंगकर्मी जितेंद्र कुमार, हिमालयन चिल्ड्रन एकेडमी के प्रधानाचार्य सुभाष चमोली और शिक्षक सहित अन्य ने रुचि की सफलता पर खुशी जताते हुए बधाई दी है।