Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Camp for e-KVIC gas connection organised in Gauchar

Chamoli News: गौचर में गैस कनेक्शन की ई-केवीआईसी के लिए लगाया शिविर

Sat, 21 Mar 2026 04:54 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sat, 21 Mar 2026 04:54 PM IST
विज्ञापन
Camp for e-KVIC gas connection organised in Gauchar
फोटो
विज्ञापन

गौचर। एलपीजी सिलिंडर भरवाने में हो रही ई-केवाईसी की समस्या को देखते हुए जनप्रतिनिधि उपभोक्ताओं के सहयोग के लिए आगे आए हैं। जन-प्रतिनिधियों की ओर से नगर क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर काउंटर लगाकर लोगों की ई-केवाईसी करवाई जा रही है। कुछ दिनों से रसोई गैस की किल्लत के कारण कई लोग परेशान हैं। विगत दिनों एजेंसियों के रसोई गैस के सिलिंडरों के ट्रक पहुंचने से जहां कुछ लोगों को राहत मिली है वहीं अधिकांश उपभोक्ता दिनभर लाइन में खड़े रहने के बावजूद ई-केवाईसी नहीं होने के कारण सिलिंडर नहीं ले पाए। ऐसे में उपभोक्ता सिमली और नारायणबगड़ गैस एजेंसियों के चक्कर काटने के लिए मजबूर हैं। उपभोक्ताओं की इस समस्या को देखते हुए नगर पालिका अध्यक्ष संदीप नेगी सभासद विनीत रावत, चैतन्य बिष्ट और वंदना राणा तथा सामाजिक कार्यकर्ता बीरेंद्र राणा के सहयोग से नगर क्षेत्र में अलग-अलग काउंटर लगाकर अब तक भारत गैस के 104 उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी पूरी कराई गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed