फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Bus that hit people seized

Chamoli News: लोगों को टक्कर मारने वाली बस सीज

Mon, 15 Dec 2025 07:16 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 15 Dec 2025 07:16 PM IST
विज्ञापन
Bus that hit people seized
फोटो
विज्ञापन

चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने, गंभीर चोट पहुंचाने में प्राथमिकी की दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी
ज्योतिर्मठ/गोपेश्वर। बस की टक्कर से सात लोगों के घायल होने के मामले में पुलिस ने बस को सीज कर दिया है। साथ ही आरोपी चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने, गंभीर चोट पहुंचाने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।

पैनखंडा महोत्सव से दूर दराज के लोगों को घर तक पहुंचाने के लिए बस की व्यवस्था की गई थी। 13 दिसंबर की रात को सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न होने के बाद लोग घर जा रहे थे। चालक भी अन्य लोगों को ले जा रहा था कि एमजी विद्यालय के पास बस अनियंत्रित हो गई और पैदल जा रहे अन्य लोगों और एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में सात लोग घायल हो गए। बाइक सवार दोनों युवकों को गंभीर चोटें आई हैं। उनका जिला अस्पताल गोपेश्वर में उपचार चल रहा है। घायल युवक शिवम के परिजनों की ओर से पुलिस को तहरीर दी ई। ज्योतिर्मठ कोतवाली प्रभारी देवेंद्र रावत ने बताया कि आरोपी चालक आशीष के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। बस को सीज कर दिया गया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed