{"_id":"2a0c5b0eed746094c93ff72325b3e721","slug":"bus-fallen-ditch-two-dead-21-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाई में गिरी बस, दो की मौत, 21 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाई में गिरी बस, दो की मौत, 21 घायल
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
Updated Tue, 05 Jan 2016 08:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरूड़ से गोपेश्वर आ रही बस घाट से करीब डेढ़ किमी की दूर सैतोली में अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और 21 लोग घायल हो गए। घायलों में 10 की हालत गंभीर बनी हुई है। बस में चालक और परिचालक समेत 23 लोग ही सवार थे।
विज्ञापन
कुरूड़ से डेली सर्विस की प्राइवेट बस मंगलवार सुबह सात बजे सवारियां लेकर गोपेश्वर के लिए रवाना हुई। छह किमी चलने के बाद साढ़े सात बजे बस घाट बाजार पहुंची।
विज्ञापन
यहां से भी करीब छह लोग बस में सवार हुए। आठ बजे बस गोपेश्वर के लिए निकली और करीब डेढ़ किमी चलने के बाद सैतोली में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। बस के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन
इस दौरान उस्तोली (घाट) गांव निवासी गंभीर सिंह (55) पुत्र रतन सिंह और प्रेम सिंह (46) पुत्र परबल सिंह, ग्राम कुमारतोली (घाट) की बस के अंदर ही फंसने से मौत हो गई। जबकि बस में सवार अन्य सभी लोग छिटक कर बस से दूर जा गिरे। इससे उनकी जान बच गई।