{"_id":"57a4c87d4f1c1b6f152bbd03","slug":"burnt-effigies-of-mp-and-mla","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद और विधायक का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद और विधायक का पुतला फूंका
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (देवाल)
Updated Fri, 05 Aug 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
देवाल मुख्य बस स्टैंड पर सांसद और विधायक का पुतला फूंकते पिंडारी संघर्ष समिति के ग्रामीण।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क, बिजली, दूरसंचार, अस्पताल आदि मांगों को लेकर पिंडारी संघर्ष समिति का धरना पांचवें दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। केंद्र और राज्य सरकार की चुप्पी को लेकर आक्रोशित आंदोलनकारियों ने सांसद और विधायक का पुतला दहन भी किया। इस दौरान निर्णय लिया गया कि 8 अगस्त को महापंचायत कर बड़ा आंदोलन खड़ा करने की रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन
सुयालकोट घाटी के ग्रामीणों मांगों को लेकर 1 अगस्त से धरना प्रदर्शन कर रहे है।
नाराज प्रदर्शनकारियों ने सांसद भुवन चंद्र खंडूड़ी और विधायक डा. जीतराम पर क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाकर बस स्टैंड में पुतला दहन का प्रदर्शन किया। धरना स्थल पर थराली ब्लॉक प्रमुख राकेश जोशी, कांग्रेस वरिष्ठ नेता भूपाल राम टम्टा दर्शन दानू, दलबीर दानू, खिलाप सिंह, कंचन बिष्ट, सरोप सिंह, मंजू परिहार, पुष्पा बिष्ट, पारूली देवी, गोविंद गड़िया, मोहन राम, दिनेश चंद्र मिश्रा, गोपाल दानू, नंदी गड़िया, नंदन गड़िया, हुकम दानू, मानुली देवी, दर्वान सिंह, रेवती देवी, प्रभा देवी, कलावती देवी, गागुली देवी, कमला देवी, आलमी देवी, नंदा देवी आदि शामिल थे।
विज्ञापन