फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Bull attacked businessman, he saved his life by closing the shop shutter

Chamoli News: सांड़ ने व्यापारी पर किया हमला दुकान का शटर बंद कर बचाई जान

Thu, 06 Nov 2025 11:03 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 06 Nov 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
Bull attacked businessman, he saved his life by closing the shop shutter

विज्ञापन
थराली। बाजार में लावारिस घूम रहे सांड़ ने एक व्यापारी जितेंद्र परिहार पर हमला कर घायल कर दिया और दुकान का सारा सामान बरबाद कर दिया। व्यापारी ने बमुश्किल दुकान का शटर बंद कर जान बचाई। मौके पर पहुंचे अन्य व्यापारियों और लोगों ने सांड़ को वहां से किसी तरह भगाया और घायल को अस्पताल ले गए।

व्यापारी सुनील देवराड़ी, अनिल जोशी, कमलेश देवराड़ी, गंभीर सिंह आदि ने नगर पंचायत के अधिशासी अभियंता को पत्र लिखकर लावारिस सांड़ से निजात दिलाने की मांग की।
विज्ञापन


व्यापारियों ने कहा कि सांड़ कई बार राह चलते लोगों और व्यापारियों पर हमला कर चुका है। केदारबगड़ में सब्जी विक्रेता हरेंद्र रावत ने कहा कि सांड़ ने चार बार उनकी दुकान को नुकसान पहुंचाया है। पंचायत के अधिशासी अधिकारी अकबीर सिंह ने कहा कर्मचारियों की मदद से सांड़ को क्षेत्र से दूर भगाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed