{"_id":"58b5acbd4f1c1bbe1c830b33","slug":"build-feature-rich-villages-cm","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांवों को बनाएंगे सुविधा संपन्न : सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांवों को बनाएंगे सुविधा संपन्न : सीएम
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली।
Updated Tue, 28 Feb 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
cm
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिदोली और नैनीसैंण में मंगलवार को चुनावी जनसभा का आयोजन हुआ। जनसभा में शामिल हुए सीएम हरीश रावत ने कहा कि प्रदेश की खुशहाली का रास्ता गांवों से होकर जाता है। यदि गांवों को सुविधा संपन्न और रोजगार युक्त बनाया जाएगा तो प्रदेश अपने आप ही आर्थिक रूप से मजबूत हो जाएगा। इसके विशेष योजना तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
मंगलवार दोपहर पौने बारह बजे सीएम हरीश रावत गौचर हवाई पट्टी पहुंचे। पहले उन्होंने सिदोली में जनसभा की और अपराह्न तीन बजे नैनीसैंण पहुंचे। उन्होंने कांग्रेस के कर्णप्रयाग विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार डा. अनसूया प्रसाद मैखुरी के समर्थन में जनसभा की।
विज्ञापन
उन्होंने डा. अनसूया प्रसाद मैखुरी को प्रदेश का आदर्श विधायक बताया। लोगों से 9 मार्च को वोट करने की अपील करते हुए सीएम ने कहा कि काम करने वाले व्यक्ति को चुनना है न कि केवल चुनावों में दिखने वालों को। कहा कि डा. मैखुरी ने अपने कार्यकाल में कई विकास के काम करवाए हैं।
विज्ञापन
सीएम ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि पूर्ववर्ती मुख्यमंत्रियों ने 14 साल पहाड़ की बात नहीं की, लेकिन तीन सालों में पहाड़ का कोदा, चौलाई, कंडाली, चाय, झंगोरा सहित कई फसलों को अंतराष्ट्रीय पहचान दिलाई है।
इस अवसर पर विधायक डा. अनसूया प्रसाद मैखुरी, महिला मोर्चा की प्रदेश सचिव रेनू नेगी, हरिकृष्ण भट्ट, मुकेश नेगी, ब्लाक अध्यक्ष गबर सिंह नेगी, पुष्कर सिंह, भगवान कंडवाल, खिलदेव सिंह रावत, उत्तम तोपाल, राजा चौहान, गौतम मिंगवाल, गुड्डी देवी, गजपाल सोनी, जितेंद्र कुमार, सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
दिवंगत कुलदीप कनवासी के परिजनों से मिले
सीएम हरीश रावत ने बसपा के प्रत्याशी रहे दिवंगत कुलदीप कनवासी के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने दिवंगत कुलदीप के पिता दिलबर सिंह कनवासी और परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।