फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   BRO's land will be demarcated, a team is formed

Chamoli News: बीआरओ की भूमि का होगा सीमांकन, टीम गठित

Sun, 06 Jul 2025 07:00 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 06 Jul 2025 07:00 PM IST
विज्ञापन
BRO's land will be demarcated, a team is formed
गौचर। जिलाधिकारी डाॅ. संदीप तिवारी ने बीआरओ 66 आरसीसी गौचर की भूमि का सीमांकन करने के निर्देश तहसील प्रशासन को दिए। एसडीएम कर्णप्रयाग ने इसके लिए तहसीलदार के नेतृत्व में जांच टीम का गठन किया है। पालिका अध्यक्ष संदीप नेगी ने डीएम से भेंटकर उन्हें बीआरओ 66 आरसीसी यूनिट आवंटित भूमि से अधिक भूमि पर स्थापित होने की शिकायत की थी। डीएम ने इसका संज्ञान लेते हुए एसडीएम को निर्देश दिए हैं कि 66 आरसीसी यूनिट को आवंटित 33 नाली भूमि का शीघ्र सीमांकन किया जाए। एसडीएम ने तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक तथा राजस्व उपनिरीक्षक गौचर, सिरकोट, कर्णप्रयाग, सिमली व लंगासू को शामिल कर जांच टीम का गठन किया है। एसडीएम ने जांच टीम को प्रकरण का निरीक्षण कर रिपोर्ट शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed