फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   'Books are guides as well as being friends'

‘मित्र होने के साथ मार्गदर्शक भी हैं किताबें’

Fri, 17 Jun 2022 07:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 07:15 PM IST
विज्ञापन
'Books are guides as well as being friends'
गोपेश्वर के जीआईसी में पुस्तक प्रदर्शनी में किताबों को देखते एनसीसी के कैडेट्स। - फोटो : GOPESHWAR
आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत राजकीय इंटर कॉलेज गोपेश्वर में सात दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी लगाई गई। पुस्तक प्रदर्शनी का शुभारंभ लेफ्टिनेंट दीपेंद्र सिंह ने किया। यहां पर कहानी, उपन्यास, महापुरुषों के जीवन पर आधारित किताबें, परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सैनिकों पर आधारित किताबें भी उपलब्ध हैं। वहीं उत्तरकाशी में पालिका परिसर में पुस्तक प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। कहा गया कि पुस्तकें मित्र होने के साथ मार्गदर्शक भी होती हैं।
विज्ञापन

गोपेश्वर में केंद्र सरकार के शिक्षा मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय पुस्तक न्यास की ओर से यह पुस्तक प्रदर्शनी लगाई गई है। न्यास के प्रबंधक (विक्रय एवं विपणन) मो. इमरानुल हक ने बताया कि यहां अलावा प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी पुस्तकें उपलब्ध हैं। किताबों की खरीद पर पाठकों को 10 प्रतिशत और संस्थाओं को 25 प्रतिशत छूट दी जाएगी। प्रदर्शनी 23 जून तक आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

उत्तरकाशी में आयोजित प्रदर्शनी के उद्घाटन अवसर पर डीएम अभिषेक रूहेला ने कहा कि पुस्तकों के अध्ययन से मनुष्य का दृष्टिकोण व्यापक हो जाता है। पुस्तकें मित्र होने के साथ-साथ मार्गदर्शक भी हैं। पालिका अध्यक्ष रमेश सेमवाल ने कहा कि प्रदर्शनी में हिंदी, अंग्रेजी के अलावा गढ़वाली, नेपाली व कुमाऊंनी जैसी क्षेत्रीय भाषाओं की पुस्तकें भी उपलब्ध हैं। प्रदर्शनी के शुभारंभ पर राष्ट्रीय पुस्तक न्यास के जुल्फिकार अली, रोहित कुमार, प्रदीप कुमार और वीरेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed