फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Booking canceled till July for Badrinath Dham

बदरीनाथ धाम के लिए जुलाई तक की बुकिंग रद्द

Sun, 19 Apr 2020 09:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2020 09:09 PM IST
विज्ञापन
Booking canceled till July for Badrinath Dham
बदरीनाथ यात्रा शुरू होने से एक माह पहले ही यात्रा पड़ावों पर चहल-पहल शुरू हो जाती थी, लेकिन इस बार कोरोना महामारी के कारण यात्रा पड़ाव सूने पड़े हैं। होटल, लॉज व्यवसायियों को दिसंबर में ही जुलाई माह तक की एडवांस बुकिंग मिल गई थी, लेकिन कोरोना के कारण बदरीनाथ धाम आने वाले कई तीर्थयात्रियों और व्यापारियों ने ही अपनी इस साल की बुकिंग निरस्त कर दी है। वहीं व्यवसायियों ने तीर्थयात्रियों की सुविधा को देखते हुए उनकी बुकिंग वर्ष 2021 तक के लिए बढ़ा दी है।
विज्ञापन

पीपलकोटी, जोशीमठ, गोपेश्वर, मंडल, गैरसैंण ऐसे हिल स्टेशन हैं, जहां व्यवसाय चारधाम यात्रा पर ही टिका है। होटल संचालकों का कहना है कि कोरोना जंग जीतने के बाद ही व्यवसाय शुरू करेंगे। बदरीनाथ धाम के मुख्य यात्रा पड़ाव पीपलकोटी के होटल व्यवसायी सज्जन लाल शाह का कहना है कि वर्ष 2019 में करीब 10 लाख रुपये की एडवांस बुकिंग यात्रियों की ओर से मिली थी और इस बार तो दिसंबर माह में ही जुलाई माह तक की एडवांस बुकिंग मिल गई थी। जोशीमठ होटल एसोसिएशन के संरक्षक व व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष माधव सेमवाल ने बताया कि हमें सितंबर माह तक की एडवांस बुकिंग मिली है, लेकिन कोरोना से खतरे को देखते हुए अभी जुलाई माह तक की बुकिंग रद्द कर दी है। बिरही के तारा दत्त थपलियाल ने कहा कि ऐन मौके पर कोरोना के कहर ने यात्रा पर पानी फेर दिया है। कोरोना पर प्रभावी रोक लगाने के लिए लॉकडाउन जरूरी है और इसका पूरा पालन किया जाएगा। चमोली बाजार के होटल व्यवसायी सुदर्शन शाह का कहना है कि कोरोना पर प्रभावी अंकुश लगता है तो कमाई अगले साल भी हो सकती है। मौजूदा हालात को देखते हुए लॉकडाउन का पालन करना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed