फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Book fair in Talwari on December 2

Chamoli News: तलवाड़ी में पुस्तक मेला 2 दिसंबर को

Thu, 27 Nov 2025 07:22 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 27 Nov 2025 07:22 PM IST
विज्ञापन
Book fair in Talwari on December 2
थराली। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय हल्द्वानी की ओर से अध्ययन केंद्र राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी में 2 दिसंबर को पुस्तक मेले का आयोजन किया जाएगा। अध्ययन केंद्र के वरिष्ठ केंद्राध्यक्ष डाॅ. सेराज अहमद ने बताया कि पुस्तक मेले में वार्षिक, सेमेस्टर, प्रतियोगी परीक्षाओं, व्यवसायिक पाठ्यक्रमों आदि की पुस्तकों का नि:शुल्क वितरण किया जाएगा। उन्होेंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में आकर पुस्तक मेले का लाभ लेने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन





निबंध प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कृत
थराली। राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी के छात्र-छात्राओं की ओर से विगत 10 सितंबर को गोपेश्वर में पं. गोविन्द बल्लभ पंत की जयंती पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता के तीन विजेताओं को जिलाधिकारी चमोली ने पुरस्कृत किया। प्राचार्य डाॅ. सेराज मोहम्मद ने बताया कि जिलाधिकारी ने प्रथम विजेता अनमोल जोशी को 900 रुपये, द्वितीय रहीं दीक्षा देवराड़ी को 600 रुपये और तृतीय प्रतिभागी अंजलि को 500 रुपये का चेक प्रदान किया। कार्यक्रम के संयोजक डाॅ. ललित जोशी ने बताया कि सभी प्रतिभागियों को आगामी समारोह में महाविद्यालय की ओर से प्रमाणपत्र भी प्रदान किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन



संतोष सिंह रावत बने अध्यक्ष
थराली। राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी में अभिभावक शिक्षक संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से संतोष सिंह रावत को अध्यक्ष चुना गया। वहीं उपाध्यक्ष पद पर पुष्कर लाल, कोषाध्यक्ष अवतार सिंह बिष्ट, उपमंत्री दुर्गा देवी निर्विरोध निर्वाचित हुए। अभिभावकों की ओर से महाविद्यालय के शैक्षिक विकास के लिए महाविद्यालय में सक्रिय कॅरिअर सेल का गठन तथा रोजगारपरक विषय खोलने व परिसर में सड़क निर्माण एवं कला संकाय भवन को पूर्ण कराने का सुझाव दिया गया। इस मौके पर प्राचार्य डाॅ. सेराज मोहम्मद, पूर्व पीटीए अध्यक्ष गोपाल सिंह फर्स्वाण, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष खिलाप सिंह, समाजसेवी इंद्र सिंह फरर्स्वाण, ग्राम प्रधान दीपा फर्स्वाण, कनिष्ठ प्रमुख राजेश चौहान आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed