फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Bonfires started burning in Gauchar Municipality area

Chamoli News: गौचर नगर पालिका क्षेत्र में जलने लगे अलाव

Fri, 12 Dec 2025 06:36 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 12 Dec 2025 06:36 PM IST
विज्ञापन
Bonfires started burning in Gauchar Municipality area
गौचर। बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए नगर पालिका ने अलाव जलाने की व्यवस्था शुरू कर दी है। फिलहाल यह व्यवस्था दो स्थानों पर शुरू की गई है। पालिका के कर निरीक्षक रोशन सिंह पुंडीर ने बताया कि फिलहाल डाटपुल के पास मजदूरों के आशियाने और रामलीला मैदान के निकट भीड़भाड़ वाली जगह पर अलाव जलाना शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि शीघ्र अन्य स्थानों पर भी पालिका कीओर से अलाव की व्यवस्था की जाएगी। संवाद
विज्ञापन


स्यालकोट पहुंची जिलासू की मां चंडिका की देवरा यात्रा
आदिबदरी। 27 गांवों की आराध्य देवी जिलासू की मां चंडिका की डोली का स्यालकोट गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने मांगल गीत गाकर व फूल मालाओं से स्वागत किया। मां चंडिका इन दिनों मल्ला चांदपुर के गांवों का भ्रमण कर रही हैं। इससे पूर्व बीते बृहस्पतिवार को जुलगढ़ गांव में रात्रि विश्राम के पश्चात मां चंडिका आदिबदरी रविपुर होते हुए रात्रि विश्राम के लिए भलसों गांव पहुंचीं। यहां गोपाल दत्त खंडूड़ी, धनवंत्री प्रसाद, नंदा नेगी, बलवंत नेगी, आनंद नेगी वैजयंती देवी, उमेश खंडूड़ी सहित सभी ग्रामीणों ने डोली का स्वागत किया। यात्रा शुक्रवार रात्रि स्यालकोट गांव में रात्रि विश्राम करेगी। देवरा यात्रा में आयोजन समिति के अध्यक्ष दिलवर चौहान, उपाध्यक्ष संदीप चौहान, सचिव ईश्वर सिंह राणा साथ चल रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed