फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Boiled for backward area Joshimath.

पिछड़े क्षेत्र के लिए उबला जोशीमठ

Tue, 04 Oct 2016 08:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (गोपेश्वर)
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (गोपेश्वर) Updated Tue, 04 Oct 2016 08:33 PM IST
विज्ञापन
Boiled for backward area Joshimath.
जोशीमठ में ओबीसी की मांग पर प्रदर्शन करते उर्गम घाटी के ग्रामीण। - फोटो : Amar Ujala
चमोली जिला इन दिनों पिछड़ा क्षेत्र की मांग को लेकर उबल रहा है। बीते 22 दिन से जहां जोशीमठ को पिछड़े क्षेत्र में शामिल किए जाने की मांग को लेकर जनता आंदोलनरत है, वहीं, अब संपूर्ण जनपद को पिछड़ा क्षेत्र घोषित किए जाने की मांग पर जिला मुख्यालय पर भी आंदोलन शुरू हो गया है।
विज्ञापन


मंगलवार को जोशीमठ में उर्गम घाटी के पल्ला जखोला और ल्यारी-थैंणा गांव के ग्रामीणों ने ओबीसी में शामिल करने की मांग पर नगर में जुलूस - प्रदर्शन किया। करीब एक घंटे तक नगर में जुलूस निकालने के बाद तहसील परिसर में ग्रामीणों ने धरना दिया।
विज्ञापन


पैनखंडा संघर्ष समिति के अध्यक्ष रमेश सती और पल्ला जखोला के प्रधान मनवर सिंह रावत ने कहा कि चमोली डीएम ने भी शासन को सौंपी रिपोर्ट में जोशीमठ ब्लॉक ओबीसी के लिए मानक पूरे करने की बात कही है। बावजूद इसके सरकार की ओर से कोई कार्रवाई अभी तक नहीं की गई है। इस मौके पर ल्यारी-थैंणा की प्रधान नर्वदा पंवार, बौंणी देवी, पुष्पा देवी, जशोदा देवी, चंद्री देवी, देवेंद्र सिंह रावत, सैन सिंह, वीरेंद्र लाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


योगेंद्र और रविंद्र ने किया क्रमिक उपवास  
चमोली जनपद के सभी नौ ब्लॉक के 615 गांवों को ओबीसी में शामिल किए जाने की मांग को लेकर संयुक्त युवा मंच के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में क्रमिक उपवास शुरू कर दिया है। पहले दिन योगेंद्र बत्र्वाल और रविंद्र सिंह ने उपवास शुरू किया। इस मौके पर संतोष नेगी, संदीप नेगी, राकेश बासकंडी, सुरेंद्र भंडारी, जयपाल रावत, रघुनाथ बिष्ट, भीम सिंह, लक्ष्मण सिंह, चरण सिंह, आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed