फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Block-level Sanskrit competitions concluded, with over 800 students participating.

Chamoli News: खंडस्तरीय संस्कृत प्रतियोगिताएं संपन्न, 800 से अधिक छात्रों ने लिया भाग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 06:55 PM IST
विज्ञापन
Block-level Sanskrit competitions concluded, with over 800 students participating.
- 14 को कनिष्ठ वर्ग और 15 नवंबर को वरिष्ठ वर्ग की प्रतियोगिताएं हुईं आयोजित
विज्ञापन

- विजेता जनपद स्तर पर करेंगे प्रतिभाग, जीतने पर राज्य स्तर में करेंगे प्रतिनिधित्व
खंडस्तरीय संस्कृत प्रतियोगिताएं संपन्न, 800 से अधिक छात्रों ने लिया भाग
रुद्रप्रयाग। संस्कृत भाषा के उत्थान के उद्देश्य से जनपद के जखोली, अगस्त्यमुनि और ऊखीमठ में खंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिताओं का शनिवार को समापन किया गया। इसके तहत 14 नवंबर को कनिष्ठ वर्ग और 15 नवंबर को वरिष्ठ वर्ग की प्रतियोगिताएं हुईं जिनमें 800 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
जखोली के जाआईसी रामाश्रम में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ वित्त अधिकारी सीपी सती और सहायक निदेशक संस्कृत शिक्षा एमआर मैंदुली ने वैदिक मंगलाचन के साथ किया। इस दौरान अतिथियों ने संस्कृत भाषा की महत्ता और इसकी वैज्ञानिक व सार्वभौमिक विशेषताओं पर प्रकाश डाला। वहीं, जीजीआईसी अगस्त्यमुनि और डॉ. जैक्सवीन स्कूल गुप्तकाशी में भी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। जिसमें संस्कृत समूहगान, नृत्य, नाटक, वाद-विवाद, आशु भाषण और श्लोक उच्चारण में बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। संवाद
विज्ञापन

सहायक निदेशक एमआर मैंदुली ने बताया कि खंड स्तर पर प्रथम और द्वितीय स्थान पाने वाले छात्र 26–27 नवंबर को जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। वहीं, जनपद स्तर पर चयनित प्रतिभागी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस दौरान भगवती प्रसाद भट्ट, जगदंबा प्रसाद, महामाया प्रसा , अरुण कुमार सहित अनेक शिक्षक और प्रधानाचार्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कनिष्ठ वर्ग में ये रहे विजेता

-कनिष्ठ वर्ग की खंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जाआईसी बसुकेदार ने संस्कृत नाटक और संस्कृत समूह नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया। संस्कृत समूहगान प्रतियोगिता में श्री 108 स्वामी सच्चिदानंद संस्कृत विद्यालय, रुद्रप्रयाग प्रथम रहा। वहीं, उसंस्कृत वाद-विवाद में सृष्टि और सुहाना, आशुभाषण में दिव्या व श्लोक-उच्चारण प्रतियोगिता में मयंक पुरोहित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को पुरस्कार स्वरूप धनराशि प्रदान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed