फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   BJP workers burnt the effigy of Congress leaders

भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका कांग्रेस नेताओं का पुतला

Mon, 15 Nov 2021 06:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 06:45 PM IST
विज्ञापन
BJP workers burnt the effigy of Congress leaders
गोपेश्वर में कांग्रेस नेताओं का पुतला फूंककर प्रदर्शन करते भाजपा कायकर्ता। - फोटो : GOPESHWAR
कांग्रेस नेताओं की ओर से हिंदुओं पर टिप्पणी करने के विरोध में सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद, राशिद अल्वी और राहुल गांधी का पुतला फूंका। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस नेताओं की ओर से देश में अराजकता का माहौल पैदा किया जा रहा है।
विज्ञापन

मंडल अध्यक्ष विनोद कनवासी ने कहा कि कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद की ओर से लिखित पुस्तिका में हिंदुओं की तुलना बोको हराम और आईएस से करने और राशिद अल्वी की ओर से श्री राम कहने वालों को निशाचर कहा गया। भाजपा नेताओं ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी भी की। इस मौके पर मंडल महामंत्री कुशलानंद डिमरी, जिला भेषज संघ अध्यक्ष सतेंद्र असवाल, उपाध्यक्ष रूपचंद आर्य, मोहन सती, प्रकाश बिष्ट, सोशल मीडिया प्रभारी उपेंद्र भंडारी, मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर, महिला मोर्चा अध्यक्ष चंद्रकला तिवारी, प्रियंका बिष्ट, युवा मोर्चा अध्यक्ष दीपक भट्ट और संजय कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

वहीं जोशीमठ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रीराम नटराज चौराहे पर कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद और रशीद अल्वी का पुतला फूंका। इस दौरान नगर मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह रावत, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष भगवती प्रसाद, सेब उत्पादन एवं विपणन के डायरेक्टर राकेश भंडारी, सांसद प्रतिनिधि मुकेश डिमरी, मुकेश कुमार, ललिता देवी, दिनेश पंवार, विजय कप्रवाण, प्रवेश डिमरी और प्रदीप नौटियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed