फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   BJP's glory on the post of Gopeshwar Municipality President

गोपेश्वर नगर पालिका अध्यक्ष पद पर बीजेपी का परचम

Tue, 14 Jun 2022 07:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 07:06 PM IST
विज्ञापन
BJP's glory on the post of Gopeshwar Municipality President
गोपेश्वर में जीत के बाद जनता का अभिवादन करतीं नवनिर्वाचित नपा अध्यक्ष पुष्पा पासवान। - फोटो : GOPESHWAR
नगर पालिका गोपेश्वर के अध्यक्ष पद पर हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी पुष्पा पासवान ने जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस के नरेंद्र लाल भारती को 1083 वोटों से हराया है।
विज्ञापन

गोपेश्वर नगर पालिका अध्यक्ष पर 12 जून को उपचुनाव हुआ था, जिसमें 12903 मतदाताओं में से 4497 ने मतदान किया था। अध्यक्ष पद पर भाजपा से पुष्पा पासवान, कांग्रेस से नरेंद्र लाल भारती और निर्दलीय सोहन लाल मैदान में थे। मंगलवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गोपेश्वर में सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुई। 18 बूथों की मतगणना के लिए छह टेबल लगाई गई थी। तीन चरणों में हुई मतगणना में शुरू से ही बीजेपी प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए थी और उन्होंने आखिरी तक बरकरार रखते हुए जीत हासिल की। अंतिम चरण के बाद पुष्पा पासवान ने 2671 वोट हासिल किए जबकि व कांग्रेस के नरेंद्र लाल 1588 वोट ले पाए। निर्दलीय प्रत्याशी पवन लाल को 176, नोटा को 14 और 48 वोट रद्द हुए। भाजपा ने 1083 मतों से अध्यक्ष पर जीत दर्ज की। जिला निर्वाचन अधिकारी वरुण चौधरी और रिटर्निंग ऑफिसर अभिनव शाह ने विजयी प्रत्याशी को प्रमाणपत्र प्रदान किया। पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट इस पूरे चुनाव में गोपेश्वर में ही कैंप किए हुए थे। उन्होंने कहा कि जनता ने भाजपा पर विश्वास जताया है, अब विकास कार्यों पर ध्यान दिया जाएगा। मतगणना के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर में विजय जुलूस निकाला। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर बिष्ट, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष चंद्रकला तिवारी, मंडल अध्यक्ष विनोद कनवासी, भेषज संघ अध्यक्ष सत्येंद्र असवाल, विपिन कंडारी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

जनता ने भाजपा का साथ दिया है। नगर में स्वच्छता, आंतरिक मार्गों का सुधारीकरण, पथ प्रकाश व बुनियादी सुविधाएं देना मेरी प्राथमिकता रहेगी। आगामी बरसात के सीजन को देखते हुए सड़क किनारे नालियों को मलबे से मुक्त किया जाएगा। जनता को साथ लेकर काम किया जाएगा। - पुष्पा पासवान, नवनिर्वाचित अध्यक्ष, गोपेश्वर, चमोली।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुष्पा पासवान को कुशल राजनीतिज्ञ बताया
कर्णप्रयाग/श्रीनगर। नगरपालिका गोपेश्वर के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी पुष्पा पासवान की जीत पर खुशी जताई गई। भाजपा कार्यकर्ता पालिकाध्यक्ष दमयंती रतूड़ी, जिलामंत्री अनुज डिमरी, जिला सह मीडिया प्रभारी हेमंत सेमवाल, महिपाल सोनियाल, सुभाष चमोली, नवीन नवानी, महिपाल नेगी, धीरेंद्र भंडारी आदि ने भाजपा प्रत्याशी की जीत पर खुशी जताई। वहीं श्रीनगर में बार कौंसिल ऑफ उत्तराखंड के सदस्य अर्जुन सिंह भंडारी एवं श्रीनगर बार एसोसिएशन के संरक्षक अनूपश्री पांथरी ने कहा कि सरल स्वभाव की पुष्पा पासवान एक कर्मठ समाजसेवी के साथ ही कुशल राजनीतिज्ञ भी हैं। उनके अध्यक्ष बनने से गोपेश्वर नगरपालिका क्षेत्र का चहुंमुखी विकास होगा। खुशी जताने वालों में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक भंडारी, विवेक जोशी, प्रदीप मैठानी, सुबोध भट्ट, बह्मानंद भट्ट, भूपेंद्र गैरोला, परमेश जोशी और विकास पंत आदि शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed