फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   BJP and Congress were crowned in six blocks in Chamoli.

चमोली में छह ब्लॉक में भाजपा और दो में कांग्रेस की हुई ताजपोशी

Wed, 06 Nov 2019 10:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
BJP and Congress were crowned in six blocks in Chamoli.
चमोली जिले के नौ में से छह विकासखंडों में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों की ब्लॉक प्रमुख सीट पर ताजपोशी हुई है, जबकि दो ब्लाकों में कांग्रेस और एक में निर्दलीय प्रत्याशी प्रमुख पद पर निर्वाचित घोषित हुए हैं। दशोली में निर्दलीय प्रत्याशी विनीता देवी और देवाल में भाजपा के दर्शन दानू पूर्व में ही निर्विरोध चुने गए हैं।
विज्ञापन

बुधवार को हुए चुनाव में गैरसैंण ब्लॉक में क्षेत्र पंचायत प्रमुख पद पर भाजपा की शशि देवी ने कांग्रेस समर्थित वीरेंद्र लाल को सात मतों से पराजित कर जीत दर्ज की। शशि देवी को 23 तथा वीरेंद्र को 16 वोट पड़े। जबकि ज्येष्ठ उप प्रमुख पद पर प्रभावती देवी ने भी सात वोट से जीत दर्ज की। प्रभावती को 23 तथा हरेंद्र सिंह को 16 वोट मिले। वहीं, कनिष्ठ उप प्रमुख पद पर हिमेंद्र सिंह (23) ने राकेश उप्रेती (16) को हराया।
विज्ञापन

कर्णप्रयाग में प्रमुख पद पर बीजेपी की ही चंद्रेश्वरी देवी (17) ने निर्दलीय अंजना देवी (14) को तीन मतों के अंतर से हराया। यहां ज्येष्ठ प्रमुख पर प्रदीप सिंह और कनिष्ठ प्रमुख पद पर अनीता देवी विजयी रही। नारायणबगड़ में भाजपा के यशपाल सिंह (16) ने पृथ्वीपाल सिंह (9) को हराया। जबकि ज्येष्ठ प्रमुख पद पर कुशलानंद व कनिष्ठ प्रमुख पद पर देवेंद्र सिंह निर्वाचित हुए। पोखरी में कांग्रेस की प्रीती देवी (14) ने भाजपा की राधा रानी (11) को तीन मतों से हराया। जबकि ज्येष्ठ प्रमुख पद पर पूरण सिंह व कनिष्ठ प्रमुख पद पर जयपाल सिंह विजयी रहे। घाट ब्लाक में भाजपा की भारती देवी और कांग्रेस की अनीता देवी को 16-16 मत पड़े। टॉस में भारती देवी विजयी घोषित हुई। जबकि ज्येष्ठ प्रमुख पर अब्बल सिंह व कनिष्ठ प्रमुख पद पर भरत सिंह जीते। जोशीमठ में कांग्रेस के हरीश सिंह परमार (12) ने भाजपा की मीना देवी (11) को एक वोट से पराजित किया। यहां ज्येष्ठ प्रमुख पद पर प्रतिमा देवी व कनिष्ठ प्रमुख पद पर संतोष लाल जीते। थराली में भाजपा की कविता देवी ने कांग्रेस की मंजू देवी को 06 मतों से पराजित कर प्रमुख पद पर जीत दर्ज की। जबकि ज्येष्ठ प्रमुख पद पर महावीर सिंह व कनिष्ठ प्रमुख पद पर राजेंद्र सिंह विजयी रहे। दशोली में ज्येष्ठ प्रमुख पद पर पंकज हटवाल व राजेंद्र सिंह को 14-14 मत प्राप्त हुए। पर्ची डालकर पंकज को विजेता घोषित किया गया। वहीं, कनिष्ठ प्रमुख पद पर माहेश्वरी देवी विजयी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed