{"_id":"d55ba26a97435a00d7d7140fbe95f927","slug":"bhakpai-against-land-acquisition-bill-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि अधिग्रहण बिल के विरोध में धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमि अधिग्रहण बिल के विरोध में धरना-प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
Updated Thu, 14 May 2015 09:13 PM IST
विज्ञापन
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की ओर से लोक सभा में पारित भूमि अधिग्रहण बिल के विरोध में कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर धरना दिया।
विज्ञापन
उन्होंने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर बिल को रद्द करने की मांग की। धरना स्थल पर हुई सभा में भाकपा के प्रदेश सदस्य ज्ञानेंद्र खंतवाल ने कहा कि केंद्र सरकार केंद्र के प्राकृतिक संसाधनों को देशी-विदेशी कारपोरेटों के हवाले करने की जिद्द पर अड़ी हुई है।
विज्ञापन
इस मौके पर पार्टी के जिला मंत्री नरेंद्र रावत, विनोद जोशी, बलवंत सिंह बिष्ट, देवी लाल, महावीर बिष्ट, चैत सिंह, सतीश डिमरी और भगवती प्रसाद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने सीडीओ कार्यालय में एक दिवसीय धरना दिया और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। धरना स्थल पर आयोजित सभा में जिला मंत्री जयनारायण नौटियाल ने कहा कि यह अध्यादेश किसान और भू स्वामी विरोधी है।
यदि सरकार ने इसे वापस नहीं लिया तो देशव्यापी आंदोलन किया जाएगा। धरने पर गिरिधर पंडित, ललिता प्रसाद भट्ट, सरोप सिंह राणा, राकेश पंवार, महेशानंद जोशी, सूरज सिंह राणा, गबर सिंह, गिरीश जोशी, हंसा रावत, रजनी देवी, छोटी देवी आदि शामिल थे।